फैंस को भाया शहनाज का ''बॉस लेडी'' अवतार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ''पंजाबी गर्ल'' की बोल्‍ड Photos

Tuesday, Nov 24, 2020-10:34 AM (IST)

मुंबई: 'बिग बॉस 13' में क्यूट पंजाबी गर्ल शहनाज गिल इन दिनों अपने बोल्ड और बिंदास लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं।  शहनाज न सिर्फ अब काफी स्लिम हो चुकी हैं बल्कि उनका जबरदस्त मेकओवर भी हुआ है।

PunjabKesari

शहनाज बीते कुछ वक्त से एक के बाद एक ग्लैमरस फोटोशूट करवा रही हैं और तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक बार शहनाज ने अपने फोटोशूट से फैंस को हैरान कर दिया है।

PunjabKesari

 

शहनाज का ये 'बॉस लेडी' अवतार फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। लुक की बात करें तो शहनाज लैदर आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्‍होंने स्‍टाइलिश लुक के साथ ब्‍लैक लेदर बूट्स भी पहने हैं। शहनाज गिल की अदाएं लोगों का दिल चुरा रही हैं। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

एक पोस्ट के लेती हैं  8 लाख रुपए

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 8 लाख रुपये लेती हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब पॉप्युलर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग दिनों दिन बढ़ रही है।

PunjabKesari


वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज जल्द ही सिद्धार्थ के साथ 'शोना शोना' गाने में नजर आएंगे, जिसे टोनी कक्कड़ ने गाया है। हाल ही इस गाने का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। शहनाज और सिद्धार्थ ने इस गाने की शूटिंग पंजाब में की थी।
PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News