Good News: तीसरी वेडिंग एनिवरसरी पर सिंगर बी पराक ने अनाउंस की पत्नी की प्रेग्नेंसी, पति की बाहों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं मीरा बच्चन

Tuesday, Apr 05, 2022-10:29 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से पिछले कुछ दिनों से लगातार गुड न्यूज सुनने को मिल रहे हैं। 3 मार्च को कॉमेडियन भारती सिंह सिंह ने बेटे को जन्म दिया। 4 अप्रैल को गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने भी प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बनने की खुशखबरी अनाउंस की। वहीं अब जल्द ही पॉपुलर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बी पराक के घर दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। तेरी मिट्टी फेम सिंगर की पत्नी मीरा बच्चन प्रेग्नेंट हैं। यह गुड न्यूज बी पराक ने अपनी तीसरी सालगिरह पर सोशल मीडिया पर अनाउंस की है, जिसके बाद उन्हें फैंस की लगातार बधाईयां मिल रही हैं।

 

PunjabKesari


बी पराक और मीरा बच्चन 4 अप्रैल, 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। आज इसी मौके यानि तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर सिंगर ने पत्नी संग खूबसूरत तस्वीरों शेयर करते हुए खास पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा- ''तू रूह है तो मैं क्या बनूं ता उम्र में तेरा साया बनूं। हैप्पी एनिवर्सरी हमें. तुम इस धरती में मेरी फेररेट पर्सन..बेस्ट फ्रेंड और सब कुछ हो बीवी। आई लव यू #happy3years #loveyou''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by B PRAAK(HIS HIGHNESS) (@bpraak)

पति के पोस्ट पर मीरा बच्चन ने कमेंट कर लिखा- ''मेरे सब कुछ मैं तुम्हे प्यार करती हूं। मुझे सब कुछ बढ़ियां देने के लिए धन्यवाद। आई लव यू. हमे तुमसे प्यार है...मेरी लाइफ और आत्मा @bpraak''

 

PunjabKesari


इसके अलावा बी पराक ने एक और पोस्ट में दूसरे बच्चे के पिता बनने की खुशखबरी दी। पत्नी संग ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग किए सिंगर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। इस दौरान मीरा पति की बाहों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए बी पराक ने लिखा- ''जीवन भर के लिए प्यार में पड़ने की तैयारी में 9 महीने #summer2022.'' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by B PRAAK(HIS HIGHNESS) (@bpraak)

इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर आते ही कमेंट सैक्शन में कपल को फैंस की बधाईयों का तांता लग गया। 

 

PunjabKesari


बता दें, इससे पहले बी पराक और मीरा बच्चन एक बेटे के पेरेंट्स हैं। अब जल्द ही ये कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेगा, जिसे लेकर दोनों बेहद एक्साइटड हैं। 
वहीं बी पराक के काम की बात करें तो वे म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वह पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े एक संगीत निर्देशक भी हैं। उन्होंने एक संगीत निर्माता के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में मन भरया सॉन्ग के साथ एक सिंगिं की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 2019 में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी से सॉन्ग तेरी मिट्टी के साथ बॉलीवुड में गायन की शुरुआत की। इसके अलावा उनके अन्य हिट सॉन्ग्स में फिल्हाल, ओ साकी साकी रीमेक, कुछ भी हो जाए, रांझा और मन भरया 2.0 शामिल हैं। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News