क्या जैद की बीमारी सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है? Armaan Malik की फैमिली पर फिर उठे सवाल

Sunday, Mar 09, 2025-04:12 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : यूट्यूबर अरमान मलिक और उनका परिवार अक्सर चर्चा में बना रहता है। कई बार यह परिवार ऐसे कदम उठाता है, जिससे उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में अरमान और कृतिका के बेटे जैद की गंभीर बीमारी की खबर सामने आई, जिससे लोग उनकी जल्दी सेहतमंद होने की दुआ करने लगे। लेकिन कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया, क्योंकि मलिक फैमिली पहले भी कई बार ऐसी सुर्खियों में रह चुकी है। आइए जानते हैं कि कब-कब इस परिवार पर लाइमलाइट में रहने के आरोप लगे हैं।

मलिक फैमिली के विवादित पब्लिसिटी स्टंट

पायल मलिक का तलाक लेने की बात

'बिग बॉस ओटीटी 3' के दौरान जब पायल मलिक एलिमिनेट हुईं, तो उन्होंने एक व्लॉग में कहा कि वह अरमान मलिक से तलाक लेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब उनकी शादी से जुड़ा विवाद बच्चों तक पहुंचने लगा है, जिससे वह परेशान हैं। लेकिन बाद में उन्होंने यू-टर्न लिया और तलाक लेने से मना कर दिया। इसके बाद लोगों ने कहा कि यह सिर्फ लाइमलाइट में बने रहने का तरीका था।

अरमान मलिक की चौथी शादी की अफवाह

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई, जिसमें अरमान मलिक अपनी बच्चों की नैनी लक्ष्य के साथ पोज देते नजर आए। साथ ही, एक वीडियो में लक्ष्य के हाथों पर अरमान मलिक का नाम मेंहदी से लिखा हुआ दिखाई दिया। इससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और अफवाहें फैलने लगीं कि अरमान ने चौथी शादी कर ली है। हालांकि, बाद में अरमान ने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया और सभी अटकलों को खारिज कर दिया।

कृतिका मलिक का बिग बॉस 18 में जाने का दावा

'बिग बॉस ओटीटी 3' के बाद मलिक फैमिली ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पायल मलिक ने दावा किया कि कृतिका मलिक को 'बिग बॉस 18' में जाने का ऑफर मिला है। लेकिन बाद में यह खबर गलत निकली और लोगों ने इसे एक और पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।

पायल मलिक का घर छोड़ना

एक बार खबर आई थी कि पायल मलिक ने अरमान का घर छोड़ दिया है। वायरल वीडियो में पायल कई बैग्स के साथ घर से निकलती दिखीं। लेकिन बाद में पता चला कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और यह सब सिर्फ एक नाटक था। इस व्लॉग को भी लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट कहा।

जैद की बीमारी की खबरें

अब मलिक फैमिली अपने बेटे जैद की गंभीर बीमारी को लेकर सुर्खियों में है। कई लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि यह भी सिर्फ एक लाइमलाइट में रहने का तरीका हो सकता है। हालांकि, सवाल यह भी उठता है कि कोई अपने बच्चे की बीमारी को पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल क्यों करेगा?

 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News