RadheKrishna Holi Special: बरसाना में होगी होली की धूम, रंग लगाने के बहाने राधा संग रासलीला रचाते दिखे कृष्ण

Saturday, Mar 27, 2021-02:09 PM (IST)

मुंबई: 29 मार्च को रंगो का त्योहार होली सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दौरान पूरा देश होली के रंगों में डूबा रहेगा हर जगह अलग-अलग तरीके से होली को मनाया जाता है लेकिन रंग हर किसी में अहम चीज मानी जाती है।  वहीं सीरियल्स की दुनिया में भी होली जश्न देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

ऐसे में सीरियल 'राधाकृष्ण' में भी होली का हुड़दंग मचने वाला है। राधा कृष्ण मथुरा में होली का जश्न मनाते नजर आएंगे। महाभारत की कहानी खत्म होने के बाद फिर से राधा कृष्ण का होली के दिन मिलन होगा। हाल ही में सेट से होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में देखकर अंदाज लगाया जा रहा है कि एक बार फिर होली पर राधा कृष्ण में रोमांस देखने को मिलेगा। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि राधा को रंग लगाने के लिए कृष्ण बने सुमेध मुदगलकर राधा बनी मल्लिका सिंह को रंग लगाने के लिए बेचैन हैं। वह रंग लगाने के बहाने राधा जी के साथ रास रचाते दिख रहे हैं।  फैंस सीरियल राधा कृष्ण की होली देखने के लिए बेताब हो गए हैं। आप भी डालें इन तस्वीरों पर एक नजर...

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

PunjabKesari


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News