रिद्धिमा संग ''डाॅक्टर-डाॅक्टर'' खेलती दिखीं राहा, दादी नीतू ने शेयर की बुआ-भतीजी की प्यारी सी तस्वीर
Saturday, Nov 16, 2024-12:07 PM (IST)

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नन्हीं राजकुमारी राहा कपूर अपने ही प्यारे अंदाज में स्टार बन गई हैं। क्रिसमस पर जब आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी राहा को मीडिया से मिलवाया, तो इंटरनेट पर सनसनी फैल गई। तब से, प्रशंसक उसकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कपूर खानदान से लेकर उनके फैंस तक हर कोई उनकी नीली आंखो वाली राजकुमारी की क्यूटनेस का कायल है। बेहद देखभाल और प्यार से बड़ी हो रही राहा की एक तस्वीर इंटरनेट वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह बुआ रिद्धिमा कपूर के साथ दिख रही हैं। ये तस्वीर राहा की दादी यानि एक्ट्रेस नीतू कपूर ने शेयर की है।
फोटो में राहा ने नीली टोपी और मास्क पहना हुआ था। छोटी बच्ची अपनी बुआ रिद्धिमा के साथ 'डॉक्टर-डॉक्टर' खेलने में बिजी थी। वहीं रिद्धिमा खुशी-खुशी उसकी आज्ञा का पालन कर रही थी। तस्वीर के साथ नीतू ने लिखा-"मेरा पॉप्सिकल। बुआ भतीजी टाइम।"
इससे पहले आलिया और रणबीर के फैन पेज ने उनकी बेटी राहा की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की थी।तस्वीर में हम नन्हीं राहा को चमकीले गुलाबी रंग की स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहने हुए देख सकते हैं। उसने स्विमिंग हैट भी पहनी हुई थी और हाथ में प्यारा गुलाबी चश्मा थामे हुए थी।