''रहमान डकैत'' की ऑन स्क्रीन वाइफ ने बिखेरा ग्लैमर, ग्रीन गाउन में सौम्या टंडन ने दिखाई कातिलाना अदाएं

Monday, Mar 30, 2026-05:30 PM (IST)

मुंबई. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रहमान डकैत की पत्नी ‘उल्फत’ के किरदार में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा। अब सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट लुक देखने लायक है।

PunjabKesari

इन वायरल तस्वीरों में सौम्या टंडन ने डार्क ग्रीन रंग का बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं। गाउन का डिजाइन काफी यूनिक और मॉडर्न है, जो उनके पूरे लुक को खास बना रहा है। उनका यह आउटफिट उनकी पर्सनैलिटी के साथ पूरी तरह मैच करता नजर आ रहा है।

 PunjabKesari


सौम्या के गाउन का वन-शोल्डर पैटर्न उनके लुक को बोल्ड और ट्रेंडी बना रहा है। इस स्टाइल ने उनके फिगर को खूबसूरती से हाईलाइट किया है, जिससे उनका पूरा लुक और भी आकर्षक लग रहा है।

PunjabKesari

 
सौम्या ने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ खुला रखा है और हल्के वेव्स दिए हैं।  उन्होंने अपने लुक को सिंपल लेकिन स्टाइलिश ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है।

PunjabKesari

उन्होंने हल्के ईयररिंग्स और रिंग्स पहनी हैं, जो उनके आउटफिट के साथ परफेक्ट बैलेंस बना रही हैं और ओवरऑल लुक को एलिगेंट बना रही हैं।


PunjabKesari

तस्वीरों में सौम्या का अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। हर तस्वीर में उनका अलग ही कॉन्फिडेंट देखने को मिल रहा है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News