राहुल अरुणोदय बनर्जी का आखिरी पोस्ट वायरल, मौत के एक दिन पहले शेयर किया था ये वीडियो
Monday, Mar 30, 2026-10:30 AM (IST)
मुंबई. मशहूर बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते दिन रविवार को ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास दीघा के तालसारी में डूबने से उनकी मौत हो गई। एक्टर के निधन की खबर से उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर करीबी और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, राहुल की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है।

मौत से 1 दिन पहले राहुल अरुणोदय बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जो 'सहज कथा' अकाउंट के साथ जॉइंट है। 'सहज कथा' राहुल का पॉडकास्ट शो था। इस क्लिप में वह एक्टर और राजनेता ब्रत्या बासु के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में राहुल, ब्रत्या बासु से पूछते हैं कि अलग-अलग लोगों से न्योता मिलने के बाद भी वह थिएटर परफॉर्मेंस में शामिल होने से मना क्यों कर देते हैं। जब ब्रत्या उनके सवाल का जवाब देते हैं तो राहुल उनकी बात ध्यान से सुनते हैं। ऐसे ही उनके बीच बातों का सिलसिला चलता रहता है। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने दर्शकों से यूट्यूब पर पूरा एपिसोड देखने के लिए भी कहा, जो 27 मार्च को रिलीज हुआ था।
राहुल बनर्जी का करियर
बता दें, राहुल अरुणोदय बनर्जी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया, लेकिन एक्टर को असली पहचान 'खेला' नाम के शो से मिली थी। इसके बाद वह 'तुमी आश्वे बोले', 'देशेर माटी', 'स्वप्नो उड़ान' और 'लालकुठी' जैसे शोज में भी नजर आए। टीवी शोज के अलावा राहुल ने 'लव सर्कस', 'शोना मोन बोली तोमाय', 'आबार आशबो फिरे', 'गोरे गोंडोगोल' और 'जातिश्वर' जैसी फिल्मों में भी काम किया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
22 साल, 161 एपिसोड और अनगिनत यादें... Karan Johar ने किया ऐलान- Coffee With Karan का होगा आखिरी सीजन
