राहुल अरुणोदय बनर्जी को खोने से बुरी तरह टूटीं पत्नी प्रियंका सरकार, पहला पोस्ट शेयर कर लिखा-एक बच्चा, एक मां, एक परिवार...

Monday, Mar 30, 2026-10:03 AM (IST)

मुंबई. मशहूर बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का रविवार को निधन हो गया। उनकी ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास दीघा के तालसारी में डूबने से हुई एक दुर्घटना में मौत हो गई। एक्टर के निधन की खबर ने उनके फैंस, इंडस्ट्री और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। वहीं, राहुल के निधन से उनकी पत्नी प्रियंका सरकार को बुरी तरह तोड़ दिया है। हाल ही में उन्होंने पति को खोने के बाद एक पोस्ट शेयर किया, जिसे पढ़कर हर किसी का दिल पसीज गया।

 

PunjabKesari

राहुल बनर्जी के निधन के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका सरकार ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- "यह हमारे लिए गहरे दुख और निराशा का समय है। इस मुश्किल घड़ी में, हम आपसे पूरी विनम्रता के साथ कुछ समय और निजता की मांग करते हैं। एक बच्चा, एक मां, एक परिवार और प्रियजन हैं जो मिलकर इस नुकसान का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Sarkar (@priyankasarkarz)

उन्होंने आगे लिखा- हम मीडिया में अपने दोस्तों और सहकर्मियों से विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि वे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें, दखल न दें, और हमें शांति से शोक मनाने दें। इस समय आपकी समझ और समर्थन हमारे लिए पहले से कहीं अधिक मायने रखता है।"

 

बता दें, राहुल अरुणोदय 43 वर्ष के थे। वह एक बंगाली सीरियल की शूटिंग के लिए ओडिशा-पश्चिम बंगाल सीमा के पास दीघा के तालसारी में गए थे। वहां पर 'भोले बाबा पार करेगा' नाम की एक टेलीविजन सीरीज की शूटिंग रविवार सुबह से चल रही थी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग खत्म होने के बाद बनर्जी अकेले ही गहरे समुद्र के पानी में चले गए। कुछ ही देर बाद वह लापता हो गए, जिससे वहां हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद टेक्नीशियन और क्रू मेंबर उन्हें पानी से ढूंढकर बाहर निकाला और उन्हें तुरंत एक गाड़ी में बिठाकर दीघा सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शाम 6:10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि राहुल की मौत का कारण डूबना था।

 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News