''लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल'' फेम सिंगर पर फारयरिंग, गुरुग्राम पुलिस बोली-ना गाड़ी का कांच टूटा, ना गोली का निशान..

Tuesday, Jul 15, 2025-11:28 AM (IST)

मुंबई: 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' फेम हरियाणवी सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया इस समय चर्चा में हैं। सोमवार शाम खबर आई कि राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम की साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर फायरिंग हुई जिसमें वह बाल-बाल बचे।

 

PunjabKesari

दावा किया गया कि अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि घटना के समय वो अपनी सफेद रंग की थार कार में सवार थे और अपने फजलपुर स्थित कार्यालय से अपने घर जा रहे थे।

PunjabKesari

 

ना कांच टूटा है और ना ही गोली के निशानकार

वहीं  गुरुग्राम पुलिस ने अब तक इस फायरिंग की पुष्टि नहीं की। पुलिस के मुताबिक कथित घटनास्थल पर गोली चलने के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं और इस मामले में जांच चल रही है।फाजिलपुरिया की गाड़ी पर ना तो कोई खरोंच है, ना कांच टूटा है और ना ही गोली लगने का कोई निशान मिला है।ये घटना शाम करीब 7 बजे की बताई गई है।

 

PunjabKesari

सड़क किनारे लगी ग्रिल पर मिला गोली जैसा निशान

 

हालांकि मामले में जांच करते हुए गुरुग्राम पुलिस को सड़क किनारे लगी ग्रिल पर गोली जैसा एक निशान मिला है। पुलिस इसे जांच के लिए जब्त कर ले गई है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि वाकई गोली चली थी या नहीं और अगर चली थी तो उसका मकसद क्या था।

फाजिलपुरिया का फोन बंद 

इस मामले में जब सिंगर राहुल फाजिलपुरिया को फोन किया गया तो उनका फोन बंद मिला। ऐसे में उनका पक्ष नहीं मिल पाया।

PunjabKesari

पुलिस सिक्योरिटी हटने के कुछ दिन बाद ही फायरिंग

राहुल फाजिलपुरिया के पास कुछ दिन पहले तक हरियाणा पुलिस की सिक्योरिटी थी। सिंगर की सिक्योरिटी में दो हरियाणा पुलिस के जवान तैनात थे।धमकी मिलने के बाद राहुल ने पुलिस से सिक्योरिटी मांगी थी। कुछ दिन पहले ही हरियाणा पुलिस ने सिक्योरिटी वापस ली थी और अब उन पर फायरिंग हो गई।

बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है। वो हरियाणवी और पंजाबी संगीत में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' जैसे सुपरहिट गाने से नेशनल लेवल पर पहचान मिली। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News