इस एक्ट्रेस ने अपने ही अंदाज में किया राहुल गांधी को बर्थ-डे विश, देखें Unseen Photos

Wednesday, Jun 19, 2019-05:33 PM (IST)

तड़का टीम. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अपना 49वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। राहुल को पीएम मोदी ने भी शुभकानाएं दी है तो वहीं उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकानाएं दी हैं। 19 जून को पूरे दिन राहुल गांधी ट्विटर पर भी ट्रेंडिंग में रहा। साथ में उनकी कई अनदेखीं तस्वीरें भी मीडिया में वायरल हो रही हैं। आगे जानिए राहुल गांधी से जुड़ी कुछ बातें और देखें अनदेखी फोटोज...

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस और कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर चुकी नगमा ने उन्हें बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां...। 

 

PunjabKesari

 

वहीं, एक्ट्रेस उर्मिला मांतोड़कर ने भी बधाई देते हुए लिखा है कि राहुल गांधी जी आपको जन्मदिन की बधाई और आपको आगे आने वाले वर्ष की शुभकामनाएं, स्वस्थ रहें। 

 

PunjabKesari

 

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के यहां हुआ था। वह प्रियंका गांधी वढेरा के बड़े भाई हैं। राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री थीं। 

  PunjabKesari

राहुल गांधी ने दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से पढ़ाई की है और इसके बाद वो मशहूर दून विद्यालय में पढ़ने चले गए, जहां उनके दिवंगत पिता राजीव गांधी ने भी पढ़ाई की थी।

PunjabKesari

 

राहुल गांधी 2017 से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और लगातार चौथी बार वह सांसद चुने गए हैं। वह 2004 से सांसद हैं। 3 बार (2004, 2009 और 2014) वह यूपी के अमेठी से सांसद चुने गए और 2019 के लोकसभा चुनाव में वह केरल के वायनाड से सांसद चुने गए हैं। 

 

PunjabKesari

 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News