तेलुगु स्टार राहुल रामकृष्णा के घर पसरा मातम, एक्टर के भाई की पैराक्वाट जहर के कारण मौत

Friday, Mar 27, 2026-04:40 PM (IST)

मुंबई. तेलुगु एक्टर राहुल रामकृष्ण के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के भाई की पैराक्वाट जहर की वजह से मौत हो गई है, जिससे वो बुरी तरह टूट गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में दी है और भाई को खोने का दुख जाहिर किया।

PunjabKesari

'अर्जुन रेड्डी' फेम एक्टर राहुल रामकृष्ण अपने X अकाउंट पर इस दुखद घटना के बारे में जानकारी देते हुए लिखा-'माननीय महोदय @TelanganaCMO @PMOIndia, आज मैंने पैराक्वाट जहर के कारण अपने भाई को खो दिया। यह बेहद जानलेवा है और इसका बड़े पैमाने पर लोग खुदकुशी करने के लिए गलत इस्तेमाल करते हैं। मैं यह देखकर हैरान हूं कि यह हर जगह कितनी आसानी से उपलब्ध है। डॉक्टरों के पास इतने ज्यादा मामले आ रहे हैं कि वे भी परेशान हो गए हैं। कृपया इसे जल्द से जल्द बैन करें - लोगों की जान बचाएं।'

PunjabKesari


अपने इस पोस्ट में रामकृष्ण ने अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की।


क्या है पैराक्वाट जहर?
पैराक्वाट एक खतर खरपतवारनाशक जहर है, जिसका इस्तेमाल खेती-बाड़ी में खरपतवारों को खत्म करने के लिए किया जाता है। यह जीवों के साथ मनुष्यों के लिए भी बेहद खतरनाक है। इसे निगलने से मुंह, पाचन तंत्र और फेफड़े तुरंत प्रभावित होते हैं। पैराक्वाट जहर का इलाज बहुत मुश्किल से होता है। आधिकतर चांस में जल्द ही व्यक्ति की मौत हो जाती है।

 
वहीं, राहुल रामकृष्ण की बात करें तो वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से मिली। इसके अलावा वह भारत अने नेनु, गीता गोविंदम, अला वैकुंठपूर्मुलु और जथि रत्नालु जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर का भी हिस्सा रह चुके हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News