राहुल वैद्य और दिशा परमार ने मिलकर खरीदा सपनों का आशियाना, शेयर की गृह प्रवेश की तस्वीरें
Thursday, Mar 19, 2026-05:59 PM (IST)
मुंबई. जिंदगी में अपने सपनों का आशियाना खरीदना हर किसी का ड्रीम होता है और ऐसा ही सपना हाल ही में टीवी कपल राहुल वैद्या और दिशा परमार ने पूरा कर लिया है। हाल ही में दोनों ने मुंबई में अपना नया आशियाना खरीदा है और पूरे परिवार के साथ गृह प्रवेश किया। इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की हैं।
दिशा परमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गृह प्रवेश की कई तस्वीरें शेयरकीं। एक तस्वीर में राहुल और दिशा हवन करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां वे पूजा में पूरी श्रद्धा से शामिल दिखे। दूसरी तस्वीर में उनकी नन्ही बेटी भी उनके साथ दिखाई दे रही है। दिशा अपनी बेटी को गोद में लिए बेहद खुश नजर आईं।
एक खास फोटो में मां-बेटी की प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में उनकी बेटी नव्या की क्यूटनेस साफ झलकती है। वहीं, एक अन्य फोटो में नए घर का प्रवेश द्वार भी दिखाया गया है, जो बेहद सजीला और आकर्षक लग रहा है।
इन तस्वीरों में राहुल और दिशा के चेहरे पर नए घर की खुशी साफ दिखाई दे रही है। खासकर उनकी बेटी नव्या की मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया है। दिशा ने इन तस्वीरों के साथ ज्यादा कुछ लिखने की बजाय सिर्फ घर का इमोजी शेयर किया, जो उनकी खुशी को बयां करने के लिए काफी था।
लव स्टोरी से फैमिली लाइफ तक का सफर
बता दें, राहुल वैद्य को पहचान रियलिटी शो Bigg Boss 14 से मिली, जहां उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर दिशा को प्रपोज किया था। शो खत्म होने के बाद दोनों ने साल 2021 में शादी कर ली और 20 सितंबर 2023 को बेटी का स्वागत किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा परमार आखिरी बार टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं में नजर आई थीं, जबकि राहुल वैद्य हाल ही में शो ‘लाफ्टर शेफ’ में दिखाई दिए।
