Video: बेटी के बर्थडे के अगले दिन ही Rahul Vaidya के साथ हुआ भयानक हादसा, आग में झुलसे सिंगर

Monday, Sep 23, 2024-09:59 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के पॉपुलर कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य ने हाल ही में अपनी बेटी नव्या के पहले बर्थडे की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में तमाम सेलेब्स भी पहुंचे थे और कपल ने सोशल मीडिया पर खुद नव्या की जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर की थी, जिन पर लोगों ने दिल खोलकर प्यार बरसाया था। वहीं, बेटी के जन्मदिन के बाद राहुल वैद्य संग एक भयानक हादसा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

दरअसल, राहुल वैद्य इन दिनों भारती सिंह के शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रहे हैं, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल खाना बना रहे हैं। जैसे ही वो गर्म पैन में कुछ डालते है, तभी तेल में गर्म हो रहे पैन में आग लग जाती है। आग की लपटे सीधा राहुल के चेहरे पर ही जाती है, जिसे देखकर निया और रीम की चीखें निकल जाती है। दूसरी तरफ अंकिता और विक्की जैन भी हैरान रह जाते हैं और राहुल के साइड में खड़े करन कुंद्रा भी चौंक जाते हैं। आग निकलते ही राहुल तेजी से पीछे हट जाते है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस वीडियो को देखकर राहुल के फैंस भी काफी शॉक्ड हो रहे हैं और कमेंट कर उनके लिए अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

राहुल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग 2021 में शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया, जो अब एक साल की हो गई है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News