इस एक्टर के साथ दूसरी शादी कर रही हैं रजनीकांत की बेटी, पहले हो चुका है तलाक

Thursday, Nov 15, 2018-12:02 PM (IST)

मुंबई: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि सौंदर्या साल 2019 में बिजनेसमैन और एक्टर विशगन वन्नगमुडी के साथ शादी करने वाली हैं। 

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक सौंदर्या अपने पहले पति को तलाक दे चुकी हैं। सौंदर्या ने साल 2010 में अश्विन रामकुमार से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। सौंदर्या और अश्विन के बीच आपसी मतभेद के चलते उन्होंने अपने सात साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया था।

PunjabKesari

सौंदर्या ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी थी। 4 जुलाई 2017 को चेन्नई की एक फैमली कोर्ट ने इस कपल को अलग होने की अनुमति दी थी।

PunjabKesari

बता दें कि विशगन वन्नगमुडी एक बड़े व्यवसायी वानंगमुडी के बेटे हैं। इनके भाई राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कझागम के सदस्य हैं।

PunjabKesari

विशगन वन्नगमुडी कंपनी के मालिक होने के साथ साथ फिल्म वंजगल उलगम में एक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं विशगन वन्नगमुडी भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुके हैं।


 


Neha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News