किशोर कुमार सम्मान अवॉर्ड से सम्मानित होंगे राजकुमार हिरानी, मध्य प्रदेश सरकार ने लिया फैसला

Sunday, Oct 06, 2024-03:51 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. किशोर कुमार सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को खंडवा में उनकी पुण्यतिथि पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने महान पार्श्वगायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए बॉलीवुड फिल्मकार राजकुमार हिरानी को प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2023 से सम्मानित करने का फैसला किया है।


राजकुमार हिरानी, भारतीय सिनेमा जगत के बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से हमेशा सामाजिक मुद्दों को उजागर करते आए हैं।राजकुमार हिरानी, ने 3 ईडियट्स, पीके, संजू, मुन्ना भाई एमबीबीएस और डंकी जैसी कई क्लासिक फिल्में बनायी है।

 

कई सालों से कई नामी सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, और शत्रुघ्न सिन्हा को किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
बता दें, किशोर कुमार का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था। वे भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्वगायक समुदाय में से एक रहे हैं। वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिन्दी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News