मां कमलेश यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए राजकुमार राव, कहा-आपकी कमी हर रोज खलती है
Wednesday, Mar 11, 2026-02:38 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं, हाल ही में राजकुमार राव अपनी मां कमलेश यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर भावुक नजर आए और उनकी याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी मां को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया।

राजकुमार राव ने अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'आज 10 साल हो गए आप को गए हुए मां। पर आपकी कमी हर रोज खलती है। आपके दिए सिद्धांत मैं जिंदगी भर अपने साथ लेकर चलूंगा।'
एक्टर ने लिखा, 'हमेशा कोशिश करूंगा कि आपको हमेशा बहुत गर्व महसूस कराऊं, क्योंकि मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ हैं। धन्यवाद, सबसे अच्छी मां होने के लिए और मेरी सबसे अच्छी दोस्त बने रहने के लिए। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।'
राजकुमार राव के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राजकुमार के पोस्ट पर उनकी पत्नी पत्रलेखा ने लिखा, 'मां', हुमा कुरैशी ने लिखा- आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूं।
बता दें, राजकुमार राव की मां का निधन 10 साल पहले यानी 2016 में हुआ था। उस समय राजकुमार राव फिल्म 'न्यूटन' की शूटिंग कर रहे थे।
