राजकुमार राव क्यों करना चाहते हैं एक्शन फिल्म में काम, जानें
Wednesday, Oct 24, 2018-08:19 PM (IST)
मुंबईः कॉमेडी और गंभीर दोनों तरह की फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उन्हें किसी ने अभी तक एक्शन फिल्म का प्रस्ताव नहीं दिया। राव ने बताया कि उन्होंने कम उम्र में ही ताइक्वांडो सीखना शुरू कर दिया था और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही किसी फिल्म में इसका प्रदर्शन करेंगे।
राजकुमार राव की एक्शन फिल्म की उमीद
राव ने कहा, ‘‘ज्यादा लोगों को मेरी एक्शन करने की रूचि के बारे में पता नहीं है, जबकि किसी को यह जोखिम उठाना होगा। कोई मेरे एक्शन करने की कल्पना नहीं कर सकता, मैं उम्मीद करता हूं कि कोई मुझे एक्शन फिल्म में लेगा।’’ राव ने बताया कि अभिनेता बनने से पहले उन्होंने ताइक्वांडो और नृत्य सीखा था।
राजकुमार राव की आने वाली फिल्म
उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि मैंने नृत्य सीखा क्योंकि यह मेरे अभिनय में मदद करता है। इससे आपको लय और ताल समझने में मदद मिलती है। ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि मैं एक प्रशिक्षित मार्शल आॢटस्ट हूं और मुझे ताइक्वोंडो आता है। एक दिन मैं ऐसी फिल्म करूंगा जिसमें मेरा यह रूप दुनिया के सामने आ पाए।’’ बता दें कि राव अभी मेड इन चाइना की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके बाद वर्ष 2019 में वह फिल्म ‘इमली’ पर काम करना शुरू करेंगे।
