Video: भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, चाचू के गले लगकर खूब रोई दुल्हन
Friday, Feb 20, 2026-03:57 PM (IST)
मुंबई. एक्टर राजपाल यादव 17 फरवरी को भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए जमानत पर बाहर आए थे और सीधे ही अपने पैतृक गांव जाकर फंक्शन में शरीक हुए थे। बीते दिन एक्टर का भतीजी की संगीत नाइट में डांस का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, अब भतीजी की शादी से राजपाल यादव के कुछ और भी वीडियोज सामने आए हैं। तो आइए डालते हैं एक नजर
शादी में राजपाल ने बेली रोटियां
दरअसल राजपाल यादव की भतीजी की शादी यूपी के शाहजहांपुर में हुई है तो एक्टर इस वक्त यहीं पर हैं। शादी से सामने आए एक वीडियो में एक्टर राजपाल यादव रोटियां बेलते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही हलवाई से बातें भी करते दिख रहे हैं। इस दौरान वह कहते दिखे कि इतने साल बाद भी वो कुछ भूले नहीं हैं।
#Watch | After his release from Tihar Jail, Rajpal Yadav returned to his village to attend his niece’s wedding, where emotions took over during her farewell ceremony. The actor was seen visibly moved at the bidaai, a heartfelt moment that resonated with fans and highlighted the… pic.twitter.com/3OdyEkD6cZ
— The Daily Jagran (@TheDailyJagran) February 20, 2026
भतीजी की विदाई में हुए भावुक
वहीं, एक वीडियो में राजपाल यादव काफी भावुक दिख रहे हैं। दरअसल, राजपाल की भतीजी की विदाई हो रही है और वो अपने चाचा से गले मिलकर रोती है। ऐसे में एक्टर भी अपने इमोशन्स रोक नहीं पाए और भावुक हो गए।
फैंस एक्टर के इन वीडियोज को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
जेल जाने की वजह
यह मामला साल 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल यादव ने एक कारोबारी से कर्ज लिया था। बताया जाता है कि वह तय समय पर रकम चुकाने में असमर्थ रहे और उनके द्वारा जारी किए गए कई चेक बाउंस हो गए। इसके बाद कारोबारी ने उनके खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज करवाई। मामले में बकाया राशि का भुगतान न होने के कारण एक्टर को अदालत के समक्ष सरेंडर करना पड़ा। बाद में उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गए हैं।
