जेल से छूटने के कुछ दिनों बाद ही काम पर लौटे राजपाल यादव, शेयर किया वैनिटी विचार का वीडियो

Monday, Feb 23, 2026-04:29 PM (IST)

मुंबई. एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में इन दिनों जमानत पर बाहर हैं। वे 17 फरवरी को जेल से बाहर आए थे। रिहा होने के बाद एक्टर ने मुसीबत के समय साथ देने वालों का धन्यवाद किया था। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री से काम की गुहार भी लगाई थी। वहीं, अब रिहा होने के कुछ दिनों बाद ही एक्टर काम पर लौट आए हैं।

राजपाल यादवन ने हाल ही में कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से अपना एक खास वैनिटी विचार का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अब काम कर लौट आए हैं। साथ ही एक्टर ने सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि वह 30 जून 1997 को पहली बार मुंबई आए थे और यही से उनका सफर शुरू हुआ था। अगले साल उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पूरे 30 साल हो जाएंगे।  

 

View this post on Instagram

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)

 

'स्वराज सीरियल' की शूटिंग को याद करते हुए राजपाल ने बताया कि उन्होंने इस सीरियल की एक्शन शूटिंग देखी थी। इस सीरियल में राजपाल ने एक छोटा रोल किया था और उस सफर को याद करते हुए कहा, 'आप सभी को मेरी तरफ से अच्छा मनोरंजन मिले बस मेरी यही कामना है। आई लव अंजन आई लव मनोरंजन'। 
 
एनएनआई के अनुसार, राजपाल की टीम ने बताया कि मुंबई पहुंचते ही वह शूटिंग में जुट गए हैं। वह 28 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें राजपाल यादव के अलावा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल और जॉनी लीवर जैसे सेलेब्स शामिल हैं।

  
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News