मैं मासी बन गई..रणवीर-दीपिका के पेरेंट्स बनते ही खुशी से झूमी राखी, नन्ही परी के लिए दुबई से खरीदे ढेर सारे गिफ्ट

Wednesday, Sep 11, 2024-11:23 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। कभी वो अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी सोशल मीडिया पर ड्रामे को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में राखी ने न्यूली पेरेंट्स बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी के लिए ढेर सारे गिफ्ट खरीदे, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


राखी सावंत ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो दीपिका-रणवीर की बेटी के लिए बेहद खुश नजर आ रही हैं और झूमती हुई कहती है ओ माई गॉड मैं मौसी बन गई। इसके बाद वो अपने और दीपिका के बॉन्ड पर बात करती हैं और कहती हैं कि मैंने और दीपिका ने साथ में करियर शुरू किया था और डांस क्लासेज लेते थे। आप बड़ी हीरोइन बन गईं, एक बीवी और मां भी।' इसके बाद वो उनके बच्चे के लिए खिलौने खरीदती नजर आती हैं। दीपिका ने डॉल से लेकर बेबी टेकर जैसे गिफ्ट उन्हें देने के लिए खरीदे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmy Ape (@filmyape)


बता दें, राखी सावंत ने ये सारी शॉपिंग दुबई से की है और वहां से वह दीपवीर की बेटी के लिए ढेर सारे गिफ्ट लाएंगी।


बता करें, दीपिका-रणवीर की तो कपल ने शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। 8 सितंबर को दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसके आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News