पहले करवा चौथ पर रकुल ने रचाई हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी, आरती सिंह ने शेयर की मेहंदी और सरगी की झलक

Sunday, Oct 20, 2024-12:56 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. आज देश भर में करवा चौथ के व्रत की धूम देखने को मिल रही है। आज औरतें सारा दिन भूखी प्यासी रहकर अपनी पति की लंबी उम्र की दुआ करेंगी। वहीं, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से भी कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिनका यह पहला करवा चौथ है। फैंस उनकी करवा चौथ की एक झलक देखने को काफी बेकरार नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और आरती सिंह ने अपने पहले करवा चौथ की झलक शेयर की है।

PunjabKesari


एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का यह पहला करवा चौथ है, ऐसे में उन्होंने अपने हाथों पर पति जैकी भगनानी के नाम की मेहंदी रचाई है। मेहंदी की झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

PunjabKesari
वहीं, आरती सिंह का भी यह पहला करवा चौथ है, ऐसे में उन्होंने भी अपने हाथों और पैरों पर दुल्हन की तरह भर-भरकर मेहंदी लगाई है। मेहंदी का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

PunjabKesari

इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी सरगी की झलक भी फैंस को दिखाई है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरा पहला करवा चौथ. सरगी। मुझे पता है मां फिजिकली हमारे साथ नहीं हैं। पर मैं तो आपकी ही पसंद हूं। आप हमेशा मेरे साथ हैं।

 

बता दें, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने 21 फरवरी को जैकी भगनानी संग शादी रचाई थी। जबकि एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल 2024 को दीपक चौहान  संग सात फेरे लिए थे।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News