‘पेद्दी’ के सेट पर घायल हुए राम चरण? टीम ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट
Wednesday, Mar 25, 2026-04:01 PM (IST)
मुंबई. साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनके चोटिल होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद फैंस की चिंता बढ़ गई थी। अब उनकी टीम ने एक्टर की हेल्थ को लेकर आधिकारिक अपडेट शेयर करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। साथ ही फिल्म की शूटिंग और राम चरण के ब्रेक को लेकर भी अपडेट दिया है।

राम चरण की टीम के एक सूत्र ने बताया कि एक्टर बीते मंगलवार एक एक्शन एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे और उन्हें चोट लग गई। उन्हें चार टांके लगवाने पड़े। उनकी आंख के ऊपर चोट लगी है, आंख में नहीं जैसा कि कुछ लोग मान रहे हैं। उनकी आंख ठीक है। वह काम पर भी लौट आए हैं, क्योंकि यह मामूली चोट है और चिंता की कोई बात नहीं है।
सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि राम चरण ने इस चोट के बाद भी शूटिंग से कोई ब्रेक नहीं लिया है।
बता दें, राम चरण इन दिनों हैदराबाद में फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग कर रहे हैं। 27 मार्च को राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज होगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, ‘पेद्दी’ 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
