राम कपूर ने फराह के कुक दिलीप को कहा ''ढक्कन''! फिल्ममेकर ने धुलवाए एक्टर से घर के बर्तन
Tuesday, Jul 01, 2025-01:47 PM (IST)

मुंबई: फिल्ममेकर फराह खान इस वक्त यूट्यूब पर अपने कुक दिलीप के साथ कुकिंग व्लॉग्स के जरिए छाईं रहती हैं। वह कुक दिलीप संग नए-नए मेहमानों के साथ चिट-चैट करने में व्यस्त हैं।
इस बार वह 'बड़े अच्छे लगते हैं' एक्टर राम कपूर के घर पहुंची। वहां पत्नी गौतमी कपूर भी मौजूद थीं। यहां उन्होंने एक अनोखा सलाद बनाया और खूब सारी बातें कीं लेकिन इस दौरान फराह खान भड़क गईं। जब राम कपूर ने उनके कुक के साथ कुछ चीजें कीं। आइए बताते हैं पूरा वाक्या...
जब फराह खान और दिलीप साउथ मुंबई में रह रहे राम कपूर के घर हुंचे तो सबसे पहले एक्टर ने कुक से हाथ मिलाया और कहा, 'भाई, असली स्टार तो तू है।' फराह ने मजाक में अजीब चेहरा बनाया और बोलीं, 'शर्म तो नहीं आई ना, मुझे बाद में गले लगाया तूने। रोल यही देने वाला है तेरेको इसके बाद?' इस दौरान कोरियोग्राफर को महससू हुआ कि राम कपूर ने दिलीप को 'ढक्कन' कहा है और इससे वह भड़क उठीं। हालांकि एक्टर राम कपूर अपने पालतू कुत्तों से बात कर रहे थे।
राम कपूर से बर्तन धुलवाए
फराह खान ने राम कपूर से घर के बर्तन भी धुलाए जब उन्होंने बताया कि वह विम डिटर्जेंट के ब्रांड एम्बेस्डर रह चुके हैं।
व्लॉग में फराह खान किचन से पहले राम कपूर का आलीशान घर घूमती हैं। उन्होंने हर एक कोना देखा और कहा, 'साउथ बॉम्बे के भाई बड़े-बड़े लोग।' इस पर राम चुप नहीं रहे बोले- 'मेरे पास छत नहीं हैं जहां स्वीमिंग पुल है। साथ ही मेरा एक ही फ्लोर है, तेरा तीन फ्लोर है।'