''राम तेरी गंगा मैली'' एक्ट्रेस के सिर से उठा पिता का साया, लंदन में पति संग बसी एक्ट्रेस नहीं दे पाएगी पापा को अंतिम विदाई

Thursday, Jul 03, 2025-09:22 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मंदाकिनी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंदाकिनी के सिर से पिता का साया उठ गया है। जी हां, मंदाकिनी के पिता जोसेफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वो ICU में थे। उन्होंने बुधवार की सुबह आखिरी सांस ली। इस दुख की घड़ी में मंदाकिनी अपने पिता के पास नहीं हैं। वो अपने पति के साथ लंदन में हैं। इसी वजह से वो अपने पिता को अंतिम विदाई नहीं दे सकेंगी।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, Mandakini के पिता जोसेफ का अंतिम संस्कार 3 जुलाई 2024, गुरुवार को किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी अपने फैंस को दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा-'आज मेरा दिल टूट गया है। मैंने आज सुबह अपने प्यारे पिता को खो दिया। इस अलिवदा के दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। आपके असीम प्यार, ज्ञान और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद पापा। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।'

View this post on Instagram

A post shared by Yasmeen Joseph Thakur | Mandakini (@mandakiniofficial)

बता दें कि 61 साल की एक्ट्रेस मंदाकिनी का नाम यास्मीन जोसेफ ठाकुर है। उन्होंने मेरठ में ब्रिटिश पिता और हिमाचली मां के घर जन्म लिया था। 

PunjabKesari

 

मंदाकिनी ने महज 16 साल की उम्र में 1985 में 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में काम किया था। ये उनकी डेब्यू मूवी थी और इसी फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।मंदाकिनी ने 'राम तेरी गंगा मैली', 'कहां है कानून' और 'प्यार करके देखो' में मिथुन चक्रवर्ती, आदित्य पंचोली और गोविंदा के साथ काम किया था। उन्होंने 1996 में 'जोरदार' फिल्म के साथ बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News