बेटी,पति और सास संग वेकेशन पर निकलीं आलिया,दादी नीतू को देख ताली बजाने लगी नन्हीं राहा

Monday, Sep 16, 2024-07:19 AM (IST)

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  बाॅलीवुड के प्यारे कपल्स में एक हैं। कपल की एक क्यूट सी बेटी राहा कपूर है जो मम्मी पापा की तरह ही सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। हाल ही में राहा की मम्मी आलिया और पापा रणबीर संग कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस वक्त चर्चा में हैं। दरअसल,16 सितंबर की सुबह रणबीर, आलिया बेटी राहा के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए। इस दौरान रणबीर की मां नीतू कपूर भी उनके साथ थी।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि आलिया, रणबीर, राहा और नीतू कपूर सभी वेकेशन के लिए मुंबई से रवाना हुए हैं। वो कहां जा रहे हैं, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लुक की बात करें तो अपनी बेटी के साथ आरामदायक यात्रा के लिए, आलिया भट्ट ने टी-शर्ट और बेसिक ट्राउजर पेयर किया।

PunjabKesari

उन्होंने इसे ओवरसाइज़्ड डेनिम जैकेट के साथ पहना। एनिमल एक्टर रणबीर कपूर की बात करें तो वे अपने हरे रंग के एथलीजर सेट में बहुत अच्छे लग रहे थे, जिसे उन्होंने प्लेन व्हाइट टी-शर्ट और मैचिंग शूज़ के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर, नीतू कपूर ऑल-ब्लैक लुक में नज़र आईं। सीनियर एक्ट्रेस ने मैचिंग पैंट और ब्लेज़र के साथ शर्ट पहनी हुई थी।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में आप देख सकते हैं राहा मम्मी आलिया की गोद में कैद हैं। इस दौरान राहा ने पैपराजी को देखा तो हाथ हिलाने लगी।

PunjabKesari

इतना ही नहीं जैसे ही राहा की दादी नीतू सिंह भी एयरपोर्ट पर पहुंचीं तो रणबीर की लाडली ताली बजाने लगी और तोतली आवाज में बात करने लगी। ये क्यूट मोमेंट कैमरा में कैप्चर हो गया। राहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। राहा का ऐसा क्यूट अंदाज फैंस को पहली बार देखने को मिला है।

PunjabKesari 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News