रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का 250 करोड़ी बंगला बनकर तैयार, बेटी राहा के साथ जल्द करेंगे प्रवेश
Monday, Jun 09, 2025-11:07 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड फेमस कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से मुंबई में अपने सपनों के आशियाने को बनवा रहे थे। कई बार कपल को उनकी बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ कंस्ट्रक्शन वर्क देखने के लिए भी स्पॉट किया जाता था। वहीं, अब रणबीर-आलिया का ये सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही दोनों अपनी लाडली राहा संग इस घर में गृह-प्रवेश करेंगे।
रणबीर और आलिया अपने नए घर को अपने मनमुताबिक डिजाइन करवाया है। वे बिजी शेड्यूल के बीच भी अपने घर का काम देखने के लिए आया करते थे और आखिरकार अब उन्हें उनकी मेहनत का मीठा फल मिल गया है। कपल का घर आखिरकार बनकर तैयार हो गया है।
सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया के नए आशियाने की झलक सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल का नया घर एकदम रेडी है। उनके इस बहु मंजिला बंगले की कीमत 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर लगभग तैयार हो गया है, बस कुछ फिनिशिंग है जो एक दो महीने में कंप्लीट हो जाएगी। जब घर तैयार हो जाएगा तो कपल अपनी नन्ही परी राहा के साथ वहां शिफ्ट हो जाएंगे।
बताो दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ये बंगला कपूर खानदान के बहुत करीब है। यह इसलिए खास है क्योंकि, यह राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर का घर था जो बाद में नीतू कपूर और ऋषि कपूर को दिया गया। अब यहां रणबीर और आलिया बसेरा करेंगे, जिन्होंने इस बंगले को अपने मनमुताबिक बनवाया है। रणबीर-आलिया ने इस घर को 'होम' नाम दिया है।