चेहरे पर लगाया केक फिर सिर को चूमा...लेडी लव के बर्थडे से पहले ही रणबीर ने मनाया जश्न, सादे कुर्ते और माथे पर बिंदी लगाए प्यारी लगी आलिया
Thursday, Mar 13, 2025-01:23 PM (IST)

मुंबई: आलिया भट्ट अपने स्टाइल और ब्यूटी के लिए अलग पहचान रखती हैं। दरअसल, 15 मार्च को आलिया 32 साल की होने जा रही हैं। अब हसीना ने पैप्स के साथ अपना प्री- बर्थडे सेलिब्रेशन किया। ऐसे में उन्होंने मीडिया के साथ केक कटिंग की और उनसे बातचीत की।
इस दौरान आलिया पति रणबीर कपूर के साथ दिखी जहां उनका सादगी भरा अंदाज दिल जीत गया। सादे से कुर्ते में ही कपूर खानदान की बहू का अंदाज बेहद प्यारा लगा। रणबीर कपूर भी उन्हें सबसे सामने प्यार से किस कर बैठे।
लुक की बात करें तो आलिया सादा सा कुर्ता पहनकर आईं। इस सूट पर सफेद फूलों वाला प्रिंट है, तो साथ में उन्होंने वाइट पैंट्स स्टाइल की। जहां वी नेकलाइन और 3/4 स्लीव्स वाले बिना किसी हैवी कढ़ाई वाले सिंपल कुर्ते में आलिया की सादगी साफ झलकी और वह बेहद सुंदर लगीं।
तभी तो रणबीर ने भी उन पर खूब प्यार लुटाया। उन्होंने बिना किसी तामझाम के बस एक रिंग पहनी और हीरे के ईयररिंग्स अलग ही चमक बिखेर गए।इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर के सैंडल वियर किए।उन्होंने पिंक लिप्स के साथ खूब सारा ब्लश लगाया, जो उन्हें नेचुरल ग्लो दे गया। साथ ही खुले बालों किए हसीना की काली छोटी- सी बिंदी पर भी निगाह अटक गई।
रणबीर ऑल वाइट लुक में दिखे। एक्टर ने सफेद शर्ट के साथ सफेद पैंट पहनी। साथ ही मैचिंग जूते पहन काला चश्मा लगाया।