करियर से लेकर लव अफेयर तक कुछ ऐसी है रणबीर कपूर की जिंदगी
Friday, Jul 06, 2018-05:20 PM (IST)
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हिन्दी फिल्मों के सफल एक्टर हैं। उनका हिन्दी फिल्मों का करियर सफल रहा है और वे भारत के चर्चित अभिनेताओं की श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 5 फिल्मफेयर अपने नाम किए। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में अच्छी भूमिकाएं निभाईं हैं।

बाॅलीवुड में सबसे कम उम्र के होने के बावजूद भी वह एक लोकप्रिय ब्रैंड एंबेसडर हैं। वह भारत में युवा पीढ़ी का नया चेहरा बन गए हैं। रणबीर ने फिल्मों के अलावा कई विज्ञापन किए हैं। वह एक दिन का 3 करोड़ लेते हैं। वह अपनी चाॅकलेटी लुक की वजह से लड़कियों के बीच काफी फेमस हैं।

प्रारंभिक जीवन
रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ। उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर हिंदी फिल्मों के एक सफल स्टार हैं। उनकी बहन का नाम रिद्धिमा है। रणबीर का परिवार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़ा हुआ है।

रणबीर ने अपनी पढ़ाई बांबे स्काटिश स्कूल, माहिम से पूरी की, लेकिन उनका कभी भी पढ़ार्इ की तरफ झुकाव नहीं रहा। एच आर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनामिक्स से पढ़ाई करने के बाद वह फिल्म मेंकिंग के गुण सीखने के लिए न्यूयार्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्टस चले गए।

करियर की शुरुआत
रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सांवरिया से की। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर थी। इस फिल्म की खासियत यह थी कि रणबीर इस फिल्म में तौलिये के साथ कुछ वैसे ही खेल करते हुए दिखे थे जैसे उनके पिता ऋषि कपूर अपनी पहली फिल्म बॉबी में नजर आए थे।

लव अफेयर
रणबीर की लव लाइफ की बात करें बॉलीवुड के चॉकलेटी बाॅय रणबीर कपूर फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी परसनैलटी ही इतनी स्ट्रांग है कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। अपने 11 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 5 अलग-अलग लड़कियों को डेट किया है।

जिसमें पहला नाम उनकी पहली को-स्टार सोनम कपूर का आता है। फिल्म 'सांवरिया' की शूटिंग के दौरन दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। मगर इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सोनम के बाद रणबीर का नाम दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी भी दुनिया से नहीं छिपाया। कछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। जितने चर्चा उनके अफेयर की थी, उससे कई ज्यादा बातें उनके ब्रेकअप की हुई। दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी।

दीपिका के बाद रणबीर की लाइफ में कैटरीना कैफ की एंट्री हुई। दोनों का रिशता इतना पक्का था कि बात शादी तक पहुंच गई थी। रणबीर की कजन करीना ने कैटरीना को एक शो में भाभी तक कह दिया था। मगर कुछ समय के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

रणबीर का नाम माहिरा खान के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को साथ में न्यूयॉर्क में देखा गया था। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मगर बाद में दोनों ने इन खबरों को अफवाह करार कर दिया था।

अब हाल ही में रणबीर आलिया भट्ट के साथ अपने लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दी हैं लेकिन खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

कोई फंक्शन हो यां फिर कोई इवेंट अक्सर दोनों एक साथ पहुंचते हैं और तस्वीरें भी खिंचवाते हैं। इतनी हैं नहीं रणबीर के परिवार को भी आलिया काफी पसंद हैं। अब देखना बाकि है कि इनका रिश्ता कितनी देर टिक पाता है।
