Dad On Duty: बेटी को घुमाने निकले रणबीर कपूर, गाड़ी से झांककर राहा ने लिया धूप का मजा​

Tuesday, Oct 08, 2024-07:37 AM (IST)

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर बाॅलीवुड के प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस को हैरान कर देते हैं। इस कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम राहा कपूर है। दोनों काम में चाहे कितना भी बिजी क्यों ना हो बेटी के लिए टाइम निकाल लेते हैं। अब एक बार फिर रणबीर को बेटी राहा के साथ देखा गया। दरअसल, आलिया इस समय 'जिगरा' के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में रणबीर अपनी लाडली का ध्यान रख रहे हैं।

PunjabKesari

 

 

सोमवार को राहा क्यूट चेहरा बनाते हुए पापा के साथ घूमा-घूमी करने निकल पड़ी। इस समय रणबीर की गाड़ी का शिशा नीचे थे और राहा इसमें से झांक रही थी। राहा की प्यारी सी स्माइल ने फैंस का दिल लूट लिया।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह अपनी नैनी और पापा रणबीर के साथ कार में बैठी हैं। राहा कपूर के चेहरे पर धूप लग रही है और वह आंखों को बंद कर रही है। राहा का क्यूट एक्स्प्रेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। राहा बेहद प्यारी लग रही है।

PunjabKesari

रणबीर और आलिया ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर दिया था। रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट से शादी रचाई थी। शादी के सात महीने बाद कपल 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी राहा के पैरेंट्स बने हैं।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर पिछले साल 'एनिमल' में नजर आए थे। इस एक्शन ड्रामा को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद अब वह अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' में जुट गए हैं, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसके अलावा वह आलिया के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी काम कर रहे हैं। वहीं आलिया इन दिनों अपनी फिल्म 'जिगरा' के रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा वह यशराज की स्पाई-थ्रिलर 'अल्फा' में भी नजर आने वाली हैं। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News