Good News! नन्हीं परी के पेरेंट्स बने रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम, शेयर की बेबी की पहली झलक

Wednesday, Mar 11, 2026-09:51 AM (IST)

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा पहली बार पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में लक्ष्मी के आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। यह गुड न्यूज रणदीप ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी हैं, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।


 

 
रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में उनके पिता अपनी पोती को गोद में लिए खूब मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के ऊपर 10 मार्च 2026 लिखा हुआ है, जिससे पता चलता है कि उनकी बेटी का जन्म इस दिन हुआ है। जबकि दूसरी फोटो में उनकी बेटी के नन्हें हाथों की झलक देखने को मिल रही है। हुए नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

इन फोटोज को शेयर कर रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में लिखा-"दादाजी और पोती को जन्मदिन की घणी बधाई। आज जब मैं खुद पिता बना हूं, तो पापा के लिए मेरा सम्मान और भी गहरा हो गया है और सबसे जरूरी बात- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक छोटी बच्ची और जिंदगी भर का प्यार।"

 

PunjabKesari

 

रणदीप हुड्डा का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, इसके कमेंट बॉक्स में लगातार बधाइयों की बौछार हो रही है।

साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे रणदीप-लिन
बता दें, रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी। कपल की पहली मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी, जहां दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी रचा ली। अब शादी के करीब ढाई साल बाद पहले बच्चे का स्वागत कर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News