रानी चटर्जी ने न्यू हेयर कट में शेयर की लेटेस्ट तस्वीर, यूजर बोला- ''मेड इन चाइना''

Thursday, Nov 12, 2020-04:21 PM (IST)

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपने बोल्ड लुक के कारण चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बाल कटवाकर नया लुक अपनाया है। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
एक्ट्रेस ने अपने बाल कटवाकर नए लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-'हेयर कट।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस के नए लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'मेड इन चाइना।'

PunjabKesari
काम की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द टीवी शो 'गुड़िया हमारी सब पर भारी' में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस  'श्रीमान और श्रीमति' और 'लेडी सिंघम' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

PunjabKesari


Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News