‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ FIR, तीसरे बच्चे की मां बनेंगी रुबीना दिलैक..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Thursday, Jan 29, 2026-06:18 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक पुराने विवाद को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में बेंगलुरु पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, दो जुड़वा बेटियों की मां एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में खुलासा किया कि वह एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। उनके इस खुलासे के बाद फैंस हैरान और खुशी दोनों जता रहे हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
 

‘धुरंधर’ की सफलता के बीच मुश्किल में फंसे रणवीर सिंह, इस मामले में दर्ज हुई FIR

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बीते कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक ओर उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, वहीं दूसरी ओर एक पुराने विवाद को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। अब इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।


'उसके पेशाब में खून आया..जब बेटे के कैंसर के बारे में सुन टूट गए थे इमरान हाशमी

पर्दे पर लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर इमरान हाशमी रियल लाइफ में बड़े फैमिली मैन हैं। वे अपने परिवार, बीवी और बच्चों की खुशियों का खूब ध्यान रखते हैं। इमरान की लाइफ में एक पल ऐसा भी आया था, जिसने उन्हें तोड़कर रख दिया था। आज भी उस पल को याद कर एक्टर सहम जाते हैं। वहीं, हाल ही में इमरान अपने जीवन के उस दर्दनाक पल के बारे में बात की।
 
बेटों संग तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे एक्टर धनुष, भीड़ में पिता को प्रोटेक्ट करते दिखे यात्रा और लिंगा

साउथ सुपरस्टार धनुष कभी अपनी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी धार्मिक यात्रा को लेकर खबरों में हैं। धनुष बीते बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके दोनों बेटे यात्रा और लिंगा भी नजर आए। मंदिर परिसर से धनुष और उनके बेटों के वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

जुड़वा बेटियों के बाद तीसरे बच्चे की मां बनेंगी रुबीना दिलैक, खुद किया प्रेग्नेंसी का खुलासा

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करके चलने वाली रुबीना दो जुड़वा बेटियों की मां हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया और साथ ही खुश भी कर दिया। एक्ट्रेस ने इमोशनल अंदाज में खुलासा किया कि वह एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं।
 
 
अरिजीत सिंह के सिंगिंग से रिटायरमेंट के फैसले पर सोना मोहपात्रा ने किया रिएक्ट-पीछे हटना किसी अंत जैसा नहीं..
मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया और उनकी इस घोषणा ने सबको हैरान कर दिया। उनके इस फैसले पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, हाल ही में सिंगर सोना मोहपात्रा ने अरिजीत का सपोर्ट किया और कहा कि उन्होंने एक नई मिसाल पेश की है।

 

अजित पवार के संस्कार में पहुंचे रितेश देशमुख, नम आंखों से दी विदाई
 
28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया, जिसके बाद पूरा देश गमगीन हैं। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स और आम लोगों ने उन्हें याद करते हुए दुख हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, आज 29 जनवरी 2026 को ‘दादा’ पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके दोनों बेटों जय पवार और पार्थ पवार ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के बीच एक्टर रितेश देशमुख भी शामिल हुए।
 
 
नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे थे मयूर पटेल, 4 कारों में मारी टक्कर, FIR दर्ज
कन्नड़ एक्टर मयूर पटेल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने नशे की हालत में चूर होकर सड़क हादसे को अंजाम दे दिया। उन्होंने नशे की हालत में लापरवाही से फॉर्च्यूनर गाड़ी चलाते हुए खड़ी 4 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई शख्स घायल नहीं हुआ। हालांकि, इस मामले में एक्टर के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज हो गई है।

 

  
'बॉर्डर 2' की शूटिंग के दौरान वरुण धवन को टेलबोन में लगी थी चोट, BTS वीडियो के साथ शेयर किया अनुभव

एक्टर वरुण धवन इन दिनों 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म में एक्टर ने मेजर होशियार सिंह की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इस किरदार में खरा उतरने के लिए वरुण ने जी तोड़ मेहनत की थी और इसकी शूटिंग के दौरान वे बुरी तरह घायल भी हो गए थे। इस बात का खुलासा वरुण ने हाल ही में एक बीटीएस वीडियो शेयर कर किया है। 

 

 

 पंकज त्रिपाठी और मृदुला का नाटक ‘लाइलाज’ 25वें भारत रंग महोत्सव के लिए चयनित 
एक्टर पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार हीरोज में से एक हैं, जो पहचान के लिए आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे हमेशा अपने हर अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, हाल ही में पंकज और उनकी पत्नी मृदुला की पहली थिएटर प्रोडक्शन लाइलाज को भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित रंगमंच महोत्सव भारत रंग महोत्सव के लिए चुना गया है, जो उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News