WOW: पहली बार रणवीर-दीपिका संग नजर आएंगे Ram Charan, पहली झलक आई सामने

Monday, Jul 03, 2023-02:34 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड बहुत जल्द एक जबरदस्त प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाला है। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

पहली बार रणवीर-दीपिका संग नजर आएंगे Ram Charan
वीडियो में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, राम चरण ,तृषा जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं। अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट की रणवीर सिंह ने छोटी सी झलक दिखाई है, जिसमें दीपिका अपने पति की मिसिंग कंप्लेंट लिखवाने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाती हुई नजर आ रही हैं, तो वहीं रणवीर और राम चरण एक ऐजेंट के रूप में दिखाई दे रहे हैं। तृषा को एक पुलिस थाने में दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है 'रहस्य का खुलासा...'

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

 

रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, इन दिनों वे फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं, जो 23 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।.करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन जैसे उम्मदा कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं दीपिका बहुत जल्द 'प्रोजेक्ट के' और 'फाइटर' में नजर आने वाली हैं।


Content Editor

Sonali Sinha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News