दीपिका पादुकोण की बेटी ने 'सिंघम अगेन' से किया फिल्मों में डेब्यू, ट्रेलर लॉन्च में पापा रणवीर सिंह ने किया खुलासा

Monday, Oct 07, 2024-04:15 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कुछ दिनों पहले ही पेरेंट्स बने हैं, जिसके बाद वो अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब ये न्यूली पेरेंट्स अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज के लिए तैयार हैं। सोमवार (7 अक्टूबर) को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान रणवीर सिंह ने खुलासा किया यह फिल्म उनकी बेटी की पहली फिल्म है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका प्रेग्नेंट थीं। 


रणवीर ने कहा, "दीपिका इस प्रोग्राम में शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वह बच्चे के साथ हैं। मेरी ड्यूटी रात में है। फिल्म में बहुत सारे सितारे हैं और मैं कहना चाहूंगा कि यह मेरी बेटी, बेबी सिंबा की पहली फिल्म है, क्योंकि दीपिका सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं।" 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रणवीर ने कहा, "तो, लेडी सिंघम (दीपिका), सिंबा और बेबी सिंबा की ओर से, आप सभी को दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं। ट्रेलर का मजा लें और अपने परिवारों के साथ जमकर दिवाली मनाएं। हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।" 

बता दें, दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। दीपिका ने अप्रैल 2024 में सिंघम अगेन की शूटिंग शुरू की थी और उस वक्त वो प्रेग्नेंट थी। अब ये कपल शादी के 6 साल बाद बेटी का स्वागत कर बेहद खुश है।
  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News