रणवीर सिंह ने ''धुरंधर'' से शेयर किया अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक, हाथ में सिगरेट और चेहरे पर चश्मा लगाए दिखा दमदार अंदाज
Sunday, Nov 09, 2025-01:16 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर भी आउट होगा। इसी बीच रणवीर सिंह ने फिल्म 'धुरंधर' से अर्जुन रामपाल का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन रामपाल का दमदार लुक शेयर किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर को 12.12 बजे आएगा। इस पोस्टर में अर्जुन रामपाल का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। हाथ में सिगरेट, सीरीयस मूड और चश्मे में अर्जुन का यह किलर अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें, आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
