Bollywood Top 10: कांतारा विवाद में रणवीर सिंह को मिली बड़ी राहत, तारा सुतारिया ने खरीदा नया आशियाना
Tuesday, Feb 24, 2026-06:10 PM (IST)
मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में फिल्म 'कांतारा' में दैव वाले सीन वाले विवाद को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखखटाया था और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। वहीं, एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है। 30 साल की एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत की कमाई से नया घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की 4 करोड़ की कार, एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने लाडले संग ली डिलीवरी
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भले ही अपनी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। हार्दिक अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद बेटे की खुशी और शौक का पूरा ख्याल रखते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने लाडले को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है, जिसकी डिलीवरी नताशा स्टेनकोविक ने अपने लाडले के साथ ली है।
कांतारा कंट्रोवर्सी को लेकर रणवीर सिंह ने खटखटाया HC का दरवाजा, की FIR रद्द करने की मांग
धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह पिछले साल फिल्म कांतारा के दैव सीन का मजाक उड़ाकर भारी विवादों में फंसे थे। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। हालांकि, विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी, लेकिन इसके बाद भी मामला सुलझा नहीं। वहीं, अब हाल ही में इस मामले को लेकर रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखखटाया है और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।
शादी से पहले रश्मिका ने होस्ट किया डिनर, विजय देवरकोंडा ने पूल में खेला वॉलीबॉल
साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबी अटकलों के बाद अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि वे 26 फरवरी 2026 को शादी करेंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, शादी की रस्मों से पहले दोनों सितारे अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं, जिसकी झलक भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।
Bafta Awards में Boong की ऐतिहासिक जीत का पीएम मोदी ने मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर दी मेकर्स को दी बधाई
फिल्म निर्माता और एक्टर फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म बूंग ने ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) समारोह में बाजी मारी है और बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म श्रेणी में पुरस्कार जीता है। खास बात यह है कि बूंग ने डिज्नी की फिल्मों लिलो एंड स्टिच और जूटोपिया-2 के साथ-साथ एनिमेटेड साइंस फिल्म आर्को को पछाड़कर यह खिताब जीता है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए एक्टर और फिल्म टीम को खूब बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर बूंग की जीत पर बधाई दी है।
तुमने जो इंटरनेट पर पढ़ा वो झूठ है..कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह
स्टैंड-अप कॉमेडियन, एक्टर और राइटर जाकिर खान ने पिछले महीने काम से ब्रेक लेने की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था। इस बात का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा था कि ये ब्रेक थोड़ा लंबा हो सकता है और इसके पीछे उनकी सेहत पर ध्यान देने की वजह बताई जा रही थी। वहीं, अब हाल ही में जाकिर खान ने अपने ब्रेक पर जाने की असली वजह का खुलासा किया है।
---
दुष्कर्म मामले में FIR रद्द करने की आदित्य पंचोली की याचिका पर हुई सुनवाई
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली काफी सालों से बलात्कार के मामले में नाम आने के कारण कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने इस केस में उनके खिलाफ दायर एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। वहीं, आज 28वीं बार उनकी याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद एक्टर ने कहा कि यह मामला रद्द होने वाला है और कोर्ट में लंबित है। इस पर कुछ और नही कह सकता और इसमें आगे क्या होगा वो 4 मार्च को पता चलेगा.
एंकर ने पूछा रेट क्या है तो गुस्से तिलमिला उठीं ये सिंगर, मारने के लिए निकाल ली चप्पल
भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव स्टेज शो के दौरान एंकर को मार चप्पल से मार रही हैं। अब सब के मन में यही सवाल होगा कि आखिर ऐसा क्या हो गया, जो निशा उपाध्याय को इतना गुस्सा आया कि उन्हें एंकर को मारने के लिए चप्पल निकाल ली। तो आइए जानते हैं वजह
ब्रेकअप के बाद नई शुरुआतः तारा सुतारिया ने खरीदा नया आशियाना
एक्ट्रेस तारा सुतारिया पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। सोशल मीडिया पर वीर पहाड़ियां संग उनके ब्रेकअप की खबरों काफी चर्चा में रहीं। वहीं, इन सब के बीच तारा ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है। 30 साल की एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत की कमाई से नया घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में फिल्म 'कांतारा' में दैव वाले सीन वाले विवाद को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखखटाया था और अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। वहीं, इस मामले में एक्टर को बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। साथ ही उन्हें कोर्ट ने कड़ी फटकार भी लगाई कि एक्टर होने के नाते उन्हें अपनी बात और व्यवहार को लेकर जिम्मेदार रहना चाहिए।
फराह खान के पति का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, शिरीष कुंदर की लेटेस्ट तस्वीरें देख चौंके फैंस
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान के पति और फिल्ममेकर शिरीश कुंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहने वाले शिरीष ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान रह गए हैं।
