बादशाह ने पहली बार शेयर किया बेटी का वीडियो,7 साल की जेसीमी भी पापा की तरह कर रही रैप

Saturday, Oct 19, 2024-10:50 AM (IST)

मुंबई: रैपर बादशाह हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखते हैं और इसे लेकर सुर्खियों में आना कतई पसंद नहीं करते हैं। बादशाह ने साल 2017 में जैस्मिन मसीह  से शादी की थी लेकिन तीन साल बाद ही 2020 में उनका तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी जेसीमी भी है, जो अपनी मां के साथ लंदन में रहती है। हाल ही में उन्होंने अपनी 7 साल की बेटी का वीडियो शेयर किया। वीडियो में जेसीमी अपने पिता की तरह ही रैप करती नजर आ रही है। 

PunjabKesari

 

Badshah की बेटी जेसेमी बेहद क्यूट हैं।क्लिप में छोटी बच्ची बहुत सुंदर लग रही थी। उन्होंने काले रंग की स्वेटशर्ट पहनी थी। हेडबैंड के साथ ब्रेडेड बाल उनके लुक को और सुंदर बना रहे थे। वीडियो में बादशाह अपनी बेटी जेसीमी का स्वैग सिखाते नजर आ रहे हैं। छोटी सी बच्ची बड़े प्यार से उनके साथ रैप कर रही है और वो कहती है- 'यह आपकी लड़की है, जेसेमी और आप मुझे यूट्यूब पर देख रहे हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

 

बेटी को पसंद नहीं पिता का काम

एक पॉडकास्ट में, बादशाह ने अपनी बेटी जेसीमी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि वह बेहद मिलनसार हैं और सोचती हैं कि उनके पिता बहुत अच्छे हैं। बादशाह ने यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी ने उन्हें स्टेज पर लाइव परफॉर्म करते देखा है, लेकिन वह उनके काम की फैन नहीं है। बादशाह ने कहा, 'वह मेरे कॉन्सर्ट में थी। वो कहती है मेरे डैडी अच्छे हैं। वह बहुत अच्छे हैं। लेकिन वो फैन नहीं है। वह ब्लैकपिंक सुनती हैं। एक संगीतकार होने के तौर पर अपने बच्चे के लिए किसी दूसरे संगीतकार का सामान खरीदना थोड़ा दर्दनाक है।'

PunjabKesari
वहीं तलाक को लेकर रैपर ने कहा था-हम दोनों ने रिश्ता बचाने की पूरी कोशिश की। हमने अपना बेस्ट प्रयास किया और अपना सब कुछ दिया। हम अलग हो गए क्योंकि यह हमारे बच्ची के लिए यह हेल्दी नहीं था। मैं अपनी बेटी से मिलता रहता हूं लेकिन अक्सर नहीं क्योंकि वह लंदन में रहती है।

इन सबके अलावा रूमर्स है कि बादशाह फिलहाल पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया अमीर को डेट कर रहे हैं.दोनों को कई बार साथ में विदेश में वेकेशन एंजॉय करते हुए स्पॉच किया गया है। वहीं एक्ट्रेस ने एक बार कहा था कि बादशाह उनके अच्छे दोस्त हैं। वह काफी रियल और सिंपल इंसान हैं और इसीलिए हम अच्छे दोस्त हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News