शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे की लड़ाई में रश्मि देसाई ने किया रिएक्ट- ''दोनों ही मेहनती, तुलना करना बेइज्जती

Wednesday, Jan 14, 2026-05:29 PM (IST)

मुंबई. टीवी का लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह है अंगूरी भाभी के किरदार को लेकर छिड़ा विवाद। शिल्पा शिंदे की शो में वापसी के बाद यह मुद्दा और गरमा गया है। शिल्पा शिंदे पहले इस शो में अंगूरी भाभी के रोल में नजर आती थीं, लेकिन बीच में उन्होंने शो छोड़ दिया था। इसके बाद यह किरदार शुभांगी अत्रे ने निभाया और लंबे समय तक दर्शकों का दिल जीता। अब जब शुभांगी ने शो को अलविदा कहा, तो ओरिजिनल अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे ने फिर से कमबैक किया। हालांकि, इस वापसी के साथ ही शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई। दोनों की ओर से दिए गए बयानों ने फैंस और टीवी इंडस्ट्री का ध्यान खींचा। इसी बीच अब इस पूरे विवाद पर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी राय रखी है।

रश्मि देसाई ने क्या कहा?

रश्मि देसाई ने शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे – दोनों को ही मेहनती और टैलेंटेड एक्ट्रेस बताया। उन्होंने साफ कहा कि किसी सीनियर एक्ट्रेस की तुलना किसी और से करना सही नहीं है। रश्मि के मुताबिक, शिल्पा शिंदे ने 1999 में अपने करियर की शुरुआत की थी, जबकि शुभांगी अत्रे ने साल 2007 में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। ऐसे में अनुभव के लिहाज से शिल्पा इंडस्ट्री में शुभांगी से कई साल आगे हैं।

   
रश्मि देसाई ने एक बातचीत में कहा कि शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे दोनों ही बेहतरीन एक्ट्रेसेस हैं। दोनों ने ही अंगूरी भाभी के किरदार को बखूबी निभाया है। एक सीनियर एक्ट्रेस होने के नाते, मुझे नहीं लगता कि वह (शिल्पा) खुद की तुलना शुभांगी अत्रे से करना पसंद करेंगी। अगर उनसे तुलना करने को कहा जाए, तो यह एक सीनियर एक्ट्रेस के रूप में उनकी बेइज्जती है।'

रश्मि ने आगे कहा, 'शुभांगी ने उस किरदार के लिए बहुत मेहनत की है। दरअसल, शिल्पा ने भी बहुत मेहनत की है। शिल्पा दीदी एक बहुत ही बेबाक पर्सनैलिटी वाली हैं। वह बेबाक बयान देती हैं, लेकिन उनकी अपनी भी एक जर्नी रही है। वह कभी शो छोड़ना नहीं चाहती थीं और अब जब वह वापस आई हैं, तो यह उनके लिए घर वापसी जैसा है, इसलिए मुझे लगता है कि आप सभी को उनका स्वागत करना चाहिए। शुभांगी ने 'भाभीजी' के रूप में जो भी दौर जिया है, वह भी उनकी मेहनत का फल है, जिसकी तुलना नहीं की जा सकती।'


 इससे पहले, शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी के रोल में शुभांगी अत्रे से तुलना किए जाने पर कहा था, 'मेरा उनके साथ कोई कंपैरिजन ही नहीं है। माफ करना, लेकिन मैं खुद की तुलना किसी से नहीं कर सकती। भाभी जी हमेशा शिल्पा शिंदे ही थी, और इसीलिए मैं दस साल बाद वापस यहां हूं।' इतना ही नहीं, शिल्पा ने कहा था कि शुभांगी ने उन्हें अंगूरी भाभी के रोल में कॉपी किया और यह उन्हें अच्छा नहीं लगा।' उनकी ये बात कई फैंस को पसंद नहीं आई थी।

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News