शुरू हुईं अल्लू अर्जुन के भाई की शादी की तैयारियां, न्यूलीवेड कपल रश्मिका-विजय ने सिरिश के कोडुक्कू फंक्शन में पहुंच जमाया रंग

Monday, Mar 02, 2026-10:32 AM (IST)

मुंबई. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बाद एक और साउथ स्टार के घर शादी की शहनाइयां बजने वाली है। एक्टर अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और एक्टर अल्लू सिरिश 6 मार्च को नयनिका रेड्डी संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल के घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में अल्लू सिरिश की हल्दी सेरेमनी (पेल्ली कोडुक्कू)  की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। खास बात है कि इस फंक्शन में न्यूलीवेड रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए। तो आइए डालते हैं इन तस्वीरों पर एक नजर...

1 मार्च को अल्लू सिरीश की पेल्ली कोडुक्कू यानी हल्दी की रस्म हुई। अल्लू अर्जुन की टीम ने समारोहों की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अल्लू सीरिश संग विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, अल्लू अर्जुन, उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और आनंद देवरकोंडा पोज देते नजर आ रहे हैं। 

 

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया- "नए जोड़े के होने वाले दूल्हे के समारोह में शामिल होने से जश्न और भी खास हो गया। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अल्लू सिरिश के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।"

 


इस दौरान रश्मिका हरे और सुनहरे रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं विजय ने सफेद कुर्ते के साथ बेज रंग की पैंट में डैशिंग दिखे। 
 
बता दें, अल्लू सिरिश और नयनिका की शादी निजी समारोह में होगी। वहीं, शादी से पहले सिरिश और उनका परिवार 2 मार्च, 2026 को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों के लिए एक प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट करने वाला है। यह कार्यक्रम हैदराबाद के प्रतिष्ठित अल्लू स्टूडियो में होगा।

वहीं विजय और रश्मिका भी 4 मार्च हैदराबाद में अपनी रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News