शादी के बाद रश्मिका-विजय ने शेयर किया रिसेप्शन का खूबसूरत वीडियो, लिखा- बहुत सारे Hugs, Kisses और दिल से धन्यवाद

Friday, Mar 06, 2026-03:57 PM (IST)

मुंबई. साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में 4 मार्च को हैदराबाद में हुए भव्य रिसेप्शन के साथ उनकी शादी के सभी समारोह पूरे हो चुके हैं। इसी बीच कपल ने अपने फैंस को खास सरप्राइज देते हुए सोशल मीडिया पर रिसेप्शन की एक झलक शेयर की है, जिसमें उनके खूबसूरत पलों की झलक देखने को मिल रही है।

रिसेप्शन का वीडियो किया शेयर

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग रिसेप्शन का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय और रश्मिका हाथों में हाथ थामे वेन्यू में एंट्री करते हैं। इसके बाद दोनों मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आते हैं और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन भी करते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

वीडियो को खास बनाने के लिए इसमें कुछ हिस्से ब्लैक-एंड-व्हाइट में हैं, जबकि कुछ कलरफुल क्लिप्स भी शामिल की गई हैं। इन पलों में कपल के बीच की केमिस्ट्री और खुशी साफ झलकती है, जिसे देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

फैंस के लिए लिखा भावुक नोट

इस वीडियो को शेयर करते हुए विजय और रश्मिका ने कैप्शन में अपने फैंस और करीबियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “4 मार्च 2026 की रिसेप्शन शाम। पिछले दो हफ्ते हमारे लिए बेहद खास और यादगार रहे। हर दिन, हर इवेंट और हर पल में हमें अपनों और फैंस का ढेर सारा प्यार मिला। आप सभी को बहुत सारे हग्स, ढेर सारी किसेज और दिल से धन्यवाद।- प्यार के साथ, विजय और रश्मिका।”

वीडियो पोस्ट होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में कपल को ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके इस नए सफर के लिए प्यार जताया। इससे पहले दोनों ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था।

 

उदयपुर में हुई थी शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थीं और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई थीं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News