'अब आपको मेरे पति से मिलवाते हैं..विजय संग शादी के बाद रश्मिका का पहला पोस्ट, लंबा-चौड़ा नोट लिख जाहिर की फीलिंग्स
Friday, Feb 27, 2026-12:48 PM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आखिर कार एक्टर विजय देवरकोंडा की दुल्हन बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 26 जनवरी को उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस में विजय देवरकोंडा संग तेलुगू रीति रिवाजों से शादी रचाई। शादी के बाद एक्टर ने अपनी पत्नी के लिए पहला पोस्ट शेयर करते हुए कई तस्वीरें साझा की थी। वहीं, अब विजय के बाद रश्मिका मंदाना ने भी पहला पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया है।

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कई तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही। रश्मिका ने लिखा- हाय मेरे प्यारों,
अब आपसे “मेरे पति” को मिलवाते हैं!
मिस्टर विजय देवरकोंडा!! वो आदमी जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है,
वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि शांति में रहना कैसा होता है!
वो आदमी जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज़्यादा हासिल कर सकती हूं जितना मैं सोच भी नहीं सकती!
आगे उन्होंने लिखा- वो आदमी जिसने मुझे कभी ऐसे नाचने से नहीं रोका जैसे कोई देख नहीं रहा हो..वो आदमी जिसने मुझे सिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज़ है, और यकीन मानिए मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूँ! मैं वो औरत बन गई हूँ जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने उसे वो बनाया जो वो आज है! मैं सच में खुशकिस्मत हूँ!
रश्मिका ने आखिर में लिखा- विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं!! मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है!!
लेकिन तुम्हें पता है अचानक मेरी सारी अचीवमेंट्स, स्ट्रगल्स, खुशी, दुख, आनंद, ज़िंदगी - सब कुछ अब बहुत ज़्यादा समझ में आने लगा है - ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे पास तुम हो- यह सब देख रहे हो.. इस सब का सबसे बड़ा हिस्सा हो! मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत बहुत बहुत बहुत बहुत एक्साइटेड हूँ! तुम्हारी पत्नी बनने के लिए! तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए!! 💃🏻💃🏻❤️ अब पूरी पार्टी का टाइम है!! चलो साथ में सबसे अच्छी ज़िंदगी बिताते हैं! मैं तुमसे प्यार करती हूँ!
फैंस रश्मिका के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में नई शुरुआत के लिए जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बीते 6 साल से साथ हैं। दोनों को कई बार एक साथ वेकेशन एंजॉय करते देखा गया, लेकिन कपल ने कभी भी अपने प्यार का इज़हार नही किया और 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधकर सबको सरप्राइज कर दिया।
