लुंगी में विजय देवरकोंडा, लाल साड़ी में रश्मिका..हैदराबाद रिसेप्शन में दिखा कपल का रॉयल साउथ इंडियन लुक

Thursday, Mar 05, 2026-11:57 AM (IST)

मुंबई. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में शाही अंदाज में विवाह किया था। शादी के करीब एक हफ्ते बाद 4 मार्च को हैदराबाद में कपल ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जहां उनकी शानदार एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

 PunjabKesari

रिसेप्शन के मौके पर विजय और रश्मिका दोनों ही पारंपरिक साउथ इंडियन परिधान में नजर आए।

PunjabKesari

 

विजय देवरकोंडा ने क्लासिक साउथ इंडियन अंदाज में लुंगी पहनी, जिसमें उनका स्टाइल काफी आकर्षक लग रहा था। वहीं, नई दुल्हन रश्मिका मंदाना लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं।

 

PunjabKesari

दोनों जब हाथों में हाथ डालकर कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां मौजूद मेहमानों और कैमरों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं।

PunjabKesari

रश्मिका के चेहरे की चमक और दुल्हन वाला ग्लो साफ नजर आ रहा है।
 

 

PunjabKesari

 

बता दें, रिसेप्शन के लिए इस जोड़ी को मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट Ami Patel ने स्टाइल किया रश्मिका ने मैसूर सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे माधुर्या क्रिएशन्स द्वारा बुना गया बताया जा रहा है। उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी के साथ पूरा किया। लेयर वाले नेकलेस, झुमके, कंगन और हाथफूल ने उनके ब्राइडल लुक को और भी खास बना दिया। वहीं बालों को स्लीक स्टाइल देकर चोटी में फूल सजाए गए, जिसने उनके लुक में क्लासिक टच जोड़ दिया।

PunjabKesari

 

बेहद खास थी रश्मिका की साड़ी

रश्मिका की रेड साड़ी को ब्लैक और गोल्डन बॉर्डर के साथ बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया। साड़ी में सोने की जरी और कसाब एम्ब्रॉयडरी का बारीक काम किया गया, जो इसे रॉयल लुक दे रहा था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News