हनीमून से लौटे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में हुए स्पॉट, वीडियो वायरल
Thursday, Mar 12, 2026-04:22 PM (IST)
मुंबई. साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अब शादी के बाद यह स्टार कपल हनीमून से लौट आया है, जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए न्यूलीवेड कपल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर दिखा कैजुअल अंदाज
हनीमून से लौटने के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान दोनों बेहद कैजुअल और कंफर्टेबल लुक में नजर आए। रश्मिका ने शर्ट और पैंट पहनी, जबकि विजय देवरकोंडा शर्ट और शॉर्ट्स में दिखाई दिए।
दोनों ने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था। जैसे ही एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी की नजर इस कपल पर पड़ी, उन्होंने तुरंत तस्वीरें लेने की कोशिश की। हालांकि कैमरों को देखते ही विजय और रश्मिका सीधे अपनी कार की ओर बढ़े और वहां से रवाना हो गए।
रश्मिका के लुक ने खींचा ध्यान
भले ही रश्मिका मंदाना का एयरपोर्ट लुक बेहद सिंपल था, लेकिन उनके गले में पहनी गई कई गोल्ड चेन ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि रश्मिका का यह सादगी भरा लेकिन स्टाइलिश अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा है।
उदयपुर में हुई थी भव्य शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों लगातार अपने फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
