हसरत ही रह गई आपसे मिलने की...रतन टाटा के निधन पर धर्मेंद्र का आंखें नम कर देने वाला पोस्ट

Thursday, Oct 10, 2024-01:21 PM (IST)

मुंबई: रतन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।  रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश गमगीन है। उन्होंने जीवन भर ऐसे काम किए, जिनकी मिसालें दी जाती है।

PunjabKesari

उनके जाने से सिनेमा से लेकर बिजनेस जगत तक में मातम पसर गया है। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है।दिग्गज एक्टर Dharmendra Deol ने सोशल मीडिया पर Ratan Tata की फोटो शेयर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

उन्होंने भावुक कैप्शन लिखा- 'रतन टाटा साहब, हसरत ही रह गई आपसे मिलने की। एक विनम्र राजा, जिन्होंने अपने कर्मचारियों की अपने बच्चों की तरह देखभाल की। सर, आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।'

 

PunjabKesari


उद्योग जगत के सबसे बड़े नाम रतन टाटा 86 साल के थे। एक दिन पहले भी उनकी सेहत बिगड़ने की खबर सामने आई थी,लेकिन उनकी तरफ से एक पोस्ट जारी कर बताया गया कि वो ठीक हैं, लेकिन 9 अक्टूबर की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से उनके निधन की खबर सामने आई। 
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News