फेमस एक्टर कन्नन पट्टाम्बी का निधन, ''इंडियाज गॉट टैलेंट 11'' की विनर बनीं ''अमेजिंग अप्सरास''..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
Monday, Jan 05, 2026-06:27 PM (IST)
मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मलयालम सिनेमा के जाने-माने प्रोडक्शन कंट्रोलर और एक्टर कन्नन पट्टाम्बी का निधन हो गया है। वे 4 जनवरी, रविवार के देर रात इस दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं, इंडियाज गॉट टैलेंट 11' को इसका विनर मिल गया है। रविवार रात, 4 जनवरी को इसका ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें शो के विनर का नाम अनाउंस किया गया। कोलकाता के मशहूर डांसस ग्रुप 'अमेजिंग अप्सरास' ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की और लाखों की प्राइज मनी भी हासिल की। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
इस मशहूर एक्टर की किडनी संबंधी बीमारी से हुई मौत, इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मलयालम सिनेमा के जाने-माने प्रोडक्शन कंट्रोलर और एक्टर कन्नन पट्टाम्बी का निधन हो गया है। वे 4 जनवरी, रविवार के देर रात इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर आते ही उनके फैंस, सेलेब्स और करीबी सदमे में आ गए हैं।
'अमेजिंग अप्सरास' के सिर सजा 'इंडियाज गॉट टैलेंट 11' की जीत का ताज, ट्रॉफी के साथ मिली एक कार और लाखों की प्राइज मनी
इंडियाज गॉट टैलेंट 11' को इसका विनर मिल गया है। रविवार रात, 4 जनवरी को इसका ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें शो के विनर का नाम अनाउंस किया गया। कोलकाता के मशहूर डांसस ग्रुप 'अमेजिंग अप्सरास' ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की और लाखों की प्राइज मनी भी हासिल की।
Video: दीपिका पादुकोण ने फैंस संग सेलिब्रेट किया 40वां बर्थडे, ओम शांति ओम गाना गाकर जमाई महफिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज बर्थडे है। 5 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं। इस बार उन्होंने अपना बर्थडे बेहद खास अंदाज़ में फैंस के साथ मनाया। मुंबई में आयोजित उनके प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर दीपिका की सादगी, गर्मजोशी और फैंस के प्रति प्यार ने सभी का दिल जीत लिया।
अथिया शेट्टी-केएल राहुल और अरशद वारसी के नाम पर फर्जीवाड़ा, फर्जी इनवॉइस और जाली सिग्नेचर से गबन किए करोड़ों
क्रिकेटर केएल राहुल, अथिया शेट्टी और बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी के नाम का दुरुपयोग कर एक एडवर्टाइजमेंट एजेंसी से करीब 1.41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में एजेंसी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने फर्जी प्रोजेक्ट दिखाकर, जाली इनवॉइस और नकली हस्ताक्षरों के जरिए कंपनी के पैसे गबन किए।
जय भानुशाली संग तलाक के बाद चॉकलेट स्ट्रॉबेरी के मजे लेती दिखीं माही विज, क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा फैंस का ध्यान
माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में थीं और अब आखिर का ये कपल अलग हो ही गया। शादी के करीब 15 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। जैसे ही जय भानुशाली ने इस बात की अनाउंसमेंट की, उनके फैंस के पैरों तले से जमीन खिसक गई। तलाक की घोषणा के कुछ ही समय बाद माही विज ने सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।
बर्थडे पर नशे में धुत दिखे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, वीडियो देख यूजर्स बोले-इतना पीया है बोल नहीं पा रहा
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह अपने फैंस के बीच कभी अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी नए विवाद को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं, हाल ही में पवन सिंह का बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह झूमते हुए केक काटते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखन के बाद यूजर्स ने उन पर नशे में धुत होने के आरोप लगाने शुरू कर दिए।
कुछ कहानियां अधूरी रह जाती हैं..निकितन को सताई दिवंगत पिता पंकज धीर की याद, इस बात पर जताया मलाल
मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर पंकज धीर भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन 'महाभारत' में निभाए गए दानवीर कर्ण के किरदार के जरिए वो दुनिया में अमर है। उन्होंने टीवी शोज और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए अपनी अमिट छाप छोड़ है। ऐसे में फैंस वह सेलेब्स उन्हें किसी न किसी वजह से याद करते नजर आते हैं। वहीं, हाल ही में पंकज के बेटे निकितन धीर अपने दिवंगत पिता की यादों में खोए नजर आए। उन्होंने पिता को याद कर उस फिल्म का जिक्र किया है, जिसमें दोनों ने साथ काम करना था।
पिता के निधन के बाद मीडिया पर क्यों भड़के थे सनी देओल? हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बहुत परेशान किया गया था
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को निधन हो गया था। उनके निधन से उनका परिवार बुरी तरह टूट गया था। ऐसे समय में मीडिया उनके परिवार की हर छोटी-छोटी कवरेज पर जुटा हुआ था। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पिता के निधन से टूटे सनी देओल मीडिया पर भड़ास निकालते नजर आए थे। वहीं, अब काफी समय बाद हेमा मालिनी ने सनी देओल के इस बर्ताव पर प्रतिक्रिया दी है।
मलयालम और तमिल सिनेमा की मशहूर सिंगर चित्रा अय्यर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर की बहन शारदा अय्यर की मौत हो गई है। 54 साल की शारदा, जेबेल शम्स इलाके में ट्रेकिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गईं और 2 जनवरी को वो इस दुनिया से अलविदा कह गईं। बहन की मौत से सिंगर बड़े सदमे में हैं।
पब्लिसिटी स्टंट के लिए मिस्ट्री मैन संग तस्वीर शेयर करने के आरोप पर जिया शंकर की टीम ने तोड़ी चुप्पी- उनकी निजी जिंदगी पर..
टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस जिया शंकर पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही के दिनों में सोशल मीडिया पर जिया की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक अज्ञात शख्स के साथ नजर आईं थीं। इसके सामने आते ही फैंस और गॉसिप गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। कुछ यूजर्स ने यहां तक कहना शुरू कर दिया कि जिया ने जानबूझकर पब्लिसिटी पाने के लिए उस मिस्ट्री मैन के साथ फोटो शेयर की है। वहीं, तरह-तरह की हो रही बातों के बीच हाल ही में जिया की टीम ने आधिकारिक तौर पर सामने आकर सफाई दी है।
