47 की शमिता शेट्टी को मिला नया प्यार? नहीं रहे ''एपोकैलिप्टो'' फेम एक्टर गेरार्डो तरासेना..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें
Wednesday, Feb 04, 2026-06:14 PM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लगता है 47 की एक्ट्रेस को फिर से नया प्यार मिल गया है। इस बार उनका नाम टेक्नो म्यूजिक आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के साथ जुड़ा है, जिनके एक खास बर्थडे पोस्ट ने दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। वहीं, प्रसिद्ध मैक्सिकन एक्टर और डांसर गेरार्डो तरासेना अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 31 जनवरी 2026 को 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें
नहीं रहे 'एपोकैलिप्टो' फेम एक्टर गेरार्डो तरासेना, 55 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
प्रसिद्ध मैक्सिकन एक्टर और डांसर गेरार्डो तरासेना अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 31 जनवरी 2026 को 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वह हॉलीवुड फिल्म ‘एपोकैलिप्टो’ में अपने दमदार अभिनय के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते थे। गेरार्डो का करियर तीन दशकों से भी अधिक लंबा और विविधताओं से भरा रहा।
15 साल की शादी टूटने पर सेलिना जेटली को क्या मिला सबक?
फेमस एक्ट्रेस सेलिना जेटली की पति पीटर हाग संग 15 साल की शादी टूटने जा ही है। एक्ट्रेस ने पिछले साल नवंबर में मुंबई की अंधेरी कोर्ट में पीटर से तलाक के लिए अर्जी दी थी। इतना ही नहीं, सेलिना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप भी लगाए थे। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में अपनी 15 साल की शादी टूटने पर बात की।
'धुरंधर 2' के टीजर पर राम गोपाल वर्मा ने क्यों लिखा RIP? कहा- जो भी इसके रास्ते आएगा, उस पर तरस..
रणवीर सिंह की धुरंधर को बाद अब दर्शकों को बस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। हालांकि, बीते दिन मेकर्स ने फैंस की बेसबरी को देखते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है और साथ ही फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक और टीजर भी जारी कर दिया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, हाल ही में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, इसके साथ फिल्म के लिए भी खास बात लिखी है।
-
शरारत कर रहे छोटे बेटे जेह को करीना कपूर ने दिखाईं बड़ी- बड़ी आंखें, एक्ट्रेस का रिएक्शन हो रहा जमकर वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में अपने परिवार के साथ ISPL मैच देखने पहुंचीं, जहां से उनके कई क्यूट और दिलचस्प वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में कभी करीना का चुलबुला अंदाज़ दिखा तो कहीं उनके एक्सप्रेशंस ने लोगों को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ के ‘गीत’ की याद दिला दी। लेकिन एक वीडियो ऐसा रहा, जो फैंस का खूब दिल जीतता दिखा।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा की टीम के लिए की पद्म श्री की डिमांड, कहा- उस दिन से पहले नहीं मरूंगा
OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर इन दिनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीजन स्ट्रीम हो रहा है। जल्द ही अब इसका पांचवा सीजन आने वाला है। हाल ही में इसके लॉन्च इवेंट पर नवजोत सिंह सिद्धू, अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा एक छत के नीचे इकट्ठे हुए। इस मौके पर नवजोत पाजी ने शो की पूरी टीम के लिए पद्म श्री की मांग की।
7.62 एमएम गोलियां, स्कूटी से फरार शूटर- रोहित शेट्टी फायरिंग केस में मिले नए सुराग
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर 1 फरवरी 2026 को फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। इस हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां कोई भी चूक नहीं करना चाहतीं। बताया जा रहा है कि यह वारदात बिश्नोई गैंग से जुड़ी हो सकती है, जिसके बाद से रोहित शेट्टी की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है।
चिरंजीवी पर लगे पोते-पोतियों में भेदभाव करने के आरोप पर सपोर्ट में आईं बहू लावण्या
साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने एक पुराने बयान में कहा था कि उन्हें डर है, कहीं राम चरण के घर फिर से बेटी न हो जाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन पर लड़का-लड़की में भेदभाव करने का आरोप लगा था। वहीं, अब हाल ही में इस मामले में उनकी बहू व एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी सामने आई हैं और उन्होंने अपने ससुर का बचाव करते हुए खुलकर अपनी राय रखी है।
47 की शमिता शेट्टी को मिला नया प्यार? इस टेक्नो म्यूजिक आर्टिस्ट के साथ हो रहे अफेयर के चर्चे
एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लगता है 47 की एक्ट्रेस को फिर से नया प्यार मिल गया है। इस बार उनका नाम टेक्नो म्यूजिक आर्टिस्ट दीपेश शर्मा के साथ जुड़ा है, जिनके एक खास बर्थडे पोस्ट ने दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर दीपेश के दिल छू लेने वाले मैसेज के बाद फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या शमिता को एक बार फिर प्यार मिल गया है।
'ईथा' के लिए रणदीप हुड्डा ने बढ़ाया वजन, एक्टर का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए सरप्राइज
बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अपने दमदार किरदार की छाप छोड़ने के लिए वे खूब मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने वज़न बढ़ाया है और दमदार बॉडी बनाई है। सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर उन्होंने अपनी फिटनेस से तहलका मचा दिया है।
6 साल की बच्ची संग रेप की घटना से तापसी पन्नू को लगा सदमा
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर सामाजिक मुद्दों और दुष्कर्म के खिलाफ पर खुलकर अपनी राय देती नजर आती हैं। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'अस्सी' की प्रमोशन के दौरान तापसी ने देश में बढ़ रहे रेप केस को लेकर चिंता जताई और उन्होंने कहा कि 10 साल का बच्चा भी ऐसे मामलों में अपराधी है और बच्चे गलत दिशा में गए हैं तो हम कुछ तो गलत कर रहे हैं। रेप के मुद्दे पर चिंता जताते हुए इसमें बदलाव लाने पर जोर दिया।
