Bollywood Top News: एक्टर विजय कृष्णा का 81 की उम्र में निधन, बेटे के जन्म के बाद कैटरीना ने मनाई पहली होली
Wednesday, Mar 04, 2026-07:05 PM (IST)
मुंबई. भारतीय सिनेमा और थिएटर जगत के वरिष्ठ अभिनेता विजय कृष्णा का निधन हो गया है। 81 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की होली सेलिब्रेशन की तस्वीर सामने आई हैं। एक्ट्रेस के लिए ये होली बेहद खास है, क्योंकि ये उनके लाडले की पहली होली है। ऐसे फैंस भी कैटरीना कैफ की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
बेटे के जन्म के बाद कैटरीना ने यूं मनाई पहली होली, फैमिली संग रंगों में सराबोर दिखीं मिसेज कौशल
आज पूरे देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, फैमिली और करीबियों संग गुलाल से खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। हर साल की तरह इस साल भी बी-टाउन सेलेब्स होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की होली सेलिब्रेशन की तस्वीर सामने आई हैं। एक्ट्रेस के लिए ये होली बेहद खास है, क्योंकि ये उनके लाडले की पहली होली है। ऐसे फैंस भी कैटरीना कैफ की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
आप सिर्फ बलि का बकरा..सोशल मीडिया भाई अर्जुन कपूर की ट्रोलिंग पर जाह्नवी कपूर ने किया रिएक्ट
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। जहां उनकी मां श्री देवी एक जानी मानी स्टार थी, वहीं उनके पिता बोनी कपूर भी इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर है। जबकि भाई अर्जून कपूर भी फेमस एक्टर हैं। अर्जून कपूर न सिर्फ एक स्टार हैं, बल्कि अपनी फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी रहते हैं। उन्हें कई बार जाह्नवी कपूर को ट्रोलर्स से बचाव करते भी देखा गया है। वहीं, अब जाह्नवी ने भी अपने भाई अर्जुन की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है।
होली के दिन मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा के पिता का निधन
होली के त्योहार पर जहां आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, इस खास अवसर पर एक्टर करणवीर बोहरा के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करणवीर के पिता और जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है, जिससे उनके फैंस का दिल भी टूट गया है।
शादी के बाद स्टेबिन बेन संग नुपूर सेनन की पहली होली, बहन और जीजा संग खूब गुलाल उड़ाती दिखीं कृति
बॉलीवुड सेलेब्स हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से अपने दोस्तों और परिवार संग होली मनाते नजर आ रहे हैं। अपनी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर सेलेब्स फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इस साल यह एक्ट्रेस नुपूर सेनन की शादी के बाद पहली होली है। ऐसे में वह अपने पति और फैमिली संग रंगों से खेलती नजर आ रही हैं। होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें उनकी बहन कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इस दिग्गज अभिनेता का 81 वर्ष की आयु में निधन
भारतीय सिनेमा और थिएटर जगत के वरिष्ठ अभिनेता विजय कृष्णा का निधन हो गया है। 81 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने सधे हुए अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और सौम्य व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले विजय कृष्णा ने पर्दे और मंच, दोनों ही माध्यमों पर अपनी कला की अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन की खबर से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
इज़रायल-ईरान युद्ध के बीच कुवैत में फंसे बेटे की चिंता में इस एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार
अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद हालात और भी ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। इन परिस्थितियों के बीच कई भारतीय कलाकार भी प्रभावित हुए हैं। कुछ सेलेब्स सुरक्षित लौट आए हैं, जबकि कुछ अब भी विदेशों में फंसे हुए बताए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मराठी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस विशाखा सुभेदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उनका बेटा इन दिनों कुवैत में फंसा हुआ है, जिसे लेकर वह काफी चिंतित हैं।
इजरायल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसी मलाइका अरोड़ा की मां
इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद कई फ्लाइटें रद्द हो गई हैं, जिसमें दुबई एयरपोर्ट भी शामिल है। आम भारतीय लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी वहां फंस गए हैं, जबकि कई सेलेब्स सुरक्षित अपने देश लौट चुके हैं। इसी बीच हाल ही में पता चला है कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं। ऐसे में हाल ही में मलाइका की मां ने वहां के हालातों का किस्सा सुनाया है।
शादी के बाद विजय-रश्मिका ने ‘बंथी भोज़नालु’ का किया आयोजन, 200 फैंस के साथ एंजॉय किया पारंपरिक लंच
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस कपल ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अपने 200 समर्पित फैंस के साथ एक विशेष पारंपरिक लंच का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को ‘बंथी भोज़नालु’ नाम दिया गया, जो सामुदायिक भोजन की परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ चुकी हैं तो कई अभी भी इस बीमारी से जंग लड़ रही है। वहीं, हाल ही में 'सेक्रेड गेम्स' फेम एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने भी अपने ब्रेस्ट कैंसर का खुलासा किया। उन्होंने बुधवार को अपने पोस्ट में खुलासा किया कि उन्हें अर्ली स्टेज ब्रेस्ट कैंसर हुआ थास जिसकी अब सर्जरी हो चुकी है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। इसके साथ ही राजश्री देशपांडे ने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया।
विदेश की धरती पर बैठी प्रियंका ने फैंस को दी होली की शुभकामनाएं, रंगों में सराबोर पति निक संग रोमांटिक होती आईं नजर
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा विदेश की धरती में रहकर भी अपनी फैमिली के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ इंडिया के हर त्योहार मनाती नजर आती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने होली का त्योहार भी पति संग बेहद खास अंदाज़ में मनाया। निकयांका की होली सेलिब्रेशन की तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई और फैंस इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
