महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम लड़के संग रचाई शादी, टिस्का चोपड़ा की मां का निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
Thursday, Mar 12, 2026-04:46 PM (IST)
मुंबई. महाकुंभ के मेले से अपनी कजरारी आंखों के तीर चलाकर वायरल हुईं मोनालिसा इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। वायरल गर्ल ने हाल ही में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी कर ली है। उनकी शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां पम्मी अरोड़ा का निधन हो गया है। 7 मार्च को वह कैंसर की जंग के बीच इस दुनिया को अलविदा कह गईं। मां के निधन से टिस्का बुरी तरह टूट गई हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबaरें
गौरव कपूर की हुईं कृतिका कामरा, लाल जोड़े बनीं दुल्हन, शादी के बाद हाथों में हाथ थाम पैपराजी को दिए जमकर पोज
टीवी से अपने करियर की शुरुआत कर बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कृतिका कामरा सिंगल से अब मिंगल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व एक्टर गौरव कपूर संग शादी कर ली है। कपल की शादी करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी के बीच सादगी से हुई। शादी के बाद कृतिका और गौरव को पैपराजी के सामने पोज देते देखा गया, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने फैमिली के खिलाफ जाकर मुस्लिम लड़के संग रचाई शादी, अरुमनूर नैनार मंदिर में पूरी की रस्में
महाकुंभ के मेले से अपनी कजरारी आंखों के तीर चलाकर वायरल हुईं मोनालिसा इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा बॉलीवुड में नाम बनाने के बाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। वायरल गर्ल ने हाल ही में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी कर ली है। उनकी शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में मोनालिसा ने मुस्लिम लड़के संग शादी की वजह भी बताई और खुशी भी जाहिर करते नजर आ रही हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम प्रणाली राठौड़ की जिंदगी में आया प्यार? इस एक्टर संग नजदीकियां देख फैंस ने लगाए क्यास
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिनके सामने आते ही फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इन तस्वीरों को देखकर कई लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने का इशारा दिया है।
ये लव जिहाद है..मुस्लिम बॉयफ्रेंड से मोनालिसा की शादी पर डायरेक्टर सनोज की प्रतिक्रिया
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी रचा ली है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा इस शख्स को पिछले डेढ़ साल से डेट कर रही थी, लेकिन उनका परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नही था। ऐसे में उन्होंने केरल में फरमान से पहले कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में जाकर भी शादी कर ली। वहीं, अब मोनालिसा की शादी पर उन्हें फिल्मों में लाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया है। साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि मोनालिसा का सौदा किया गया है।
मां पम्मी अरोड़ा के निधन से टूटीं टिस्का चोपड़ा, लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द
बॉलीवुड एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस की मां पम्मी अरोड़ा का निधन हो गया है। 7 मार्च को वह कैंसर की जंग के बीच इस दुनिया को अलविदा कह गईं। मां के निधन से टिस्का बुरी तरह टूट गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया है।
27 वर्षीय एक्टर हरि मुरली का निधन, घर पर मृत अवस्था में मिली बॉडी
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक शॉकिंग खबर सामने आई है। टीवी और फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू करने वाले एक्टर हरि मुरली का निधन हो गया है। उन्होंने महज 27 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हरि मुरली के निधन की खबर से उनके करीबियों और इंडस्ट्री के बड़ा सदमा लगा है।
'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर के बर्थडे पर वाइफ यामी गौतम का प्यार भरा पोस्ट
'धुरंधर' फिल्म के निर्देशक आदित्य धर का आज बर्थडे है। 12 मार्च को आदित्य पूरे 43 साल के हो गए हैं और इस मौके पर उन्हें फैंस से लेकर करीबियों तक की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, इस खास अवसर पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। पति के लिए किया यामी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी पर हुए विवाद पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'यह लव जिहाद नहीं, हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा मुस्लिम लड़के फरमान खान से शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने ये शादी अपने पिता के फैसले के खिलाफ जाकर की और उनका कहना है कि वो इस शादी से बेहद खुश हैं। वहीं, हाल ही में मोनालिसा को फिल्मों में लाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उनकी शादी को लव जिहाद बताया था। शादी को लेकर हो रही तरह-तरह की बातों के बीच अब हाल ही में मोनालिसा ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस की और बताया कि उनकी शादी लव जिहाद नहीं, बल्कि हिंदू रीति-रिवाज से हुई है।
हम तो आ रहे हैं..टॉक्सिक के पोस्टपोन होने पर ‘धुरंधर’ के राकेश बेदी की दो टुक
19 मार्च को थिएटर्स में महा क्लैश होने वाला था। इस दिन दर्शकों की मच अवेटड फिल्म 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' एक साथ रिलोज हो रही थी, लेकिन इससे पहले ही 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया और रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। जबकि, 'धुरंधर 2' उसी दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में 'टॉक्सिक' के पोस्टपोन होने पर एक्टर राकेश बेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
13 मार्च को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी ब्लॉकबस्टर धुरंधर, दुनिया भर में करीब 500 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी फिल्म
19 मार्च को फिल्म धुरंधर द रिवेंज रिलीज होने जा रही है, जिसको लेकर दर्शकों में बेहद एक्साइटमेंट देखने को मिल रही हैं। वहीं, इसके दूसरे पार्टी की रिलीज से पहले, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज अपनी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर को एक खास री-रिलीज़ के साथ फिर से बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 13 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ होने जा रही है।
