Bollywood Top News: सोहेल से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का पहला पोस्ट, बेटी संग दुबई से सुरक्षित इंडिया लौंटी लारा दत्ता

Friday, Mar 13, 2026-05:25 PM (IST)

मुंबई. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल के बीच जारी संघर्ष के दौरान एक्ट्रेस लारा दत्ता अपनी बेटी संग दुबई में फंस गई थी। हालांकि अब राहत की खबर यह है कि एक्ट्रेस अब अपनी बेटी सायरा के साथ सुरक्षित भारत लौट आई हैं। तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का पति सोहेल कथुरिया संग हाल ही में शादी के 4 साल बाद तलाक हो गया है। दोनों का ये तलाक आपसी सहमति से हुआ है। वहीं, अब तलाक की खबर के बाद एक्ट्रेस ने पहला पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..


 
सोहेल कथुरिया से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का पहला पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की पति सोहेल कथुरिया संग शादी टूट गई है। शादी के 4 साल के अंदर ही कपल का तलाक हो गया है। दोनों का ये तलाक आपसी सहमति से हुआ है। हालांकि, अभी तक हंसिका और कथूरिया ने अपने तलाक के बारे में कोई पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया है। वहीं, अब तलाक की खबर के बाद एक्ट्रेस ने पहला पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।


शादी के बाद गौरव कपूर का पहला पोस्ट, वाइफ कृतिका कामरा संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
मशहूर टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर ने 11 मार्च 2026 को बेहद निजी और खूबसूरत समारोह में शादी की और शादी के बाद दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। वहीं, शादी के ठीक एक दिन बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर मिस्टर और मिसेज के तौर पर अपनी पहली आधिकारिक तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें देखते ही फैंस और सेलेब्स की बधाइयों की बाढ़ आ गई।


एक-एक करके सब जा रहे..करीबी दोस्त को खोने से टूटे अमिताभ बच्चन, ब्लॉग मे जाहिर किया दुख
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट अक्सर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं, हाल ही में अमिताभ ने जो पोस्ट शेयर किया, उसमें वह काफी भावुक नजर आए। दरअसल, बिग बी ने हाल ही में अपना एक दोस्त को खो दिया है, जिसके जाने का दुख उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में शेयर किया है। एक्टर ने दोस्त के निधन पर इमोशनल नोट लिखकर उसे श्रद्धांजलि दी है।


सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में छाईं रेखा, मांग टीका, झुमके, हीरों का हार..सिल्क साड़ी में गिराईं हुस्न की बिजलियां

‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्याइन दिनों अपनी बेटी ईशा बड़जात्या की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ईशा ने अभिषेक के साथ बेहद निजी समारोह में शादी रचाई थी। इसके बाद 12 मार्च को मुंबई में एक भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। वहीं, सूरज की बेटी के रिसेप्शन में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा भी अपने लुक से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। जैसे ही रेखा ने वेन्यू में एंट्री की, हर किसी की नजरें उनके लुक पर टिक गईं।


ईरान-इजराइल के बीच छिड़े युद्ध के बीच बेटी संग दुबई से सुरक्षित इंडिया लौंटी लारा दत्ता
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल के बीच जारी संघर्ष के दौरान कई भारतीय नागरिकों के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े कुछ कलाकार भी यूएई में फंस गए थे। इसी बीच एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि वह दुबई में हैं और हालात को लेकर चिंतित हैं। हालांकि अब राहत की खबर यह है कि लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ सुरक्षित भारत लौट आई हैं।


हमारी बेटी को लव जिहाद में फंसाया गया..मोनालिसा की मुस्लिम लड़के संग शादी पर बड़े पापा ने दी प्रतिक्रिया
महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी रचा ली है। हालांकि, उनकी शादी को कई लोग लव जिहाद बता रहे हैं। वहीं, अब हाल ही में मोनालिसा के बड़े पापा ने उनकी शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 
अपने पैतृक गांव बुढ़ाना पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, खेती के लिए खरीदी जमीन?

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, अब हाल ही में खबर सामने आई है कि एक्टर ने अपनी प्रॉपर्टी में इजाफा किया है। दरअसल, हाल ही में नवाजुद्दीन अपने पैतृक कस्बे बुढ़ाना पहुंचे, जहां उन्होंने कृषि भूमि खरीदकर अपने गांव से जुड़ाव को और मजबूत किया।
 

मुझे नफरत है..बॉलीवुड की इस चीज़ से तंग आए प्रियदर्शन, कहा- कुछ नहीं करते और पैसे कमाते हैं
 
हेरा फेरी, मालामाल वीकली, हंगामा और भूल भुलैया जैसी आइकॉनिक फिल्में के डायरेक्टर प्रियदर्शन अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, हाल ही में प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आती और वह इंडस्ट्री का 'एंटॉरेज कल्चर'। उनका कहना है कि मैं एक्टर्स के आस-पास मौजूद लोगों को देखकर ही थक जाता हूं।"
 

 
66 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता? अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता 66 की होकर भी अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं, अपने लुक्स के अलावा नीना अपने बोल्ड स्टेटमेंट को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं, हाल ही में यह एक्ट्रेस एक अलग वजह को लेकर चर्चा में आईं। हाल ही में नीना को एक इवेंट में देखने के बाद लोगों ने कयास लगाए कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, नीना ने तुरंत ही एक इंटरव्यू में इन सब अफवाहों पर विराम लगा दिया और सच्चाई सबके सामने रखी।

 
बादशाह के टटीरी गाने की कंट्रोवर्सी के बीच बचाव में उतरे रैपर शेंटी शर्मा, कहा-बिना पूरा मामला समझे उन्हें जज किया जा रहा.. 

सिंगर और रैपर बादशाह ने हाल ही में एक ट्रैक ‘टटीरी’ सॉन्ग लॉन्च किया, जिसमें युवा लड़कियों को स्कूल ड्रेस में दिखाया गया था। साथ ही  काफी आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया। यह गाना लॉन्च होते ही विवाद शुरू हो गया और कई लोगों ने इसकी आलोचना की। साथ ही बादशाह को खरी-खोटी सुनाई। जहां तक तो महिला आयोग ने भी बादशाह को नोटिस भेजा। वहीं, इन सबके बीच अब रैपर शेंटी शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बादशाह के गाने की कंट्रोवर्सी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News