नहीं रहे हिमेश रेशमिया के पिता विपिन, सलमान के पिता सलीम खान को मिली धमकी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Thursday, Sep 19, 2024-06:24 PM (IST)

मुंबई. बाॅलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है।  उन्होंने 18 सितंबर की शाम 8:30 बजे आखिरी सांस ली। वह 87 साल के थे। उनके निधन से उनके परिवार में मातम छा गया है। वहीं, सलमान खान के पिता सलीम खान आज सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर दो लोग आए और एक औरत बुर्के में आई और उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी देकर चली गई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 

नहीं रहे हिमेश रेशमिया के पिता और म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया

 

बाॅलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का निधन हो गया है।  उन्होंने 18 सितंबर की शाम 8:30 बजे आखिरी सांस ली। वह 87 साल के थे।  हिमेश रेशमिया के पिता मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि हिमेश के पिता Vipin Reshammiya को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही वह बढ़ती उम्र की समस्याओं और बीमारियों से भी जूझ रहे थे। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि वह अस्पताल में कब से भर्ती थे।

 

IPO से पहले माधुरी दीक्षित ने Swiggy पर लगाया दाव

 

 बॉलीवुड स्टार्स न केवल एक्टिंग में नबंर 1 हैं बल्कि बिजनेस में भी अच्छी समझ रखते हैं।   उन्होंने या तो अपना कोई बिजनेस शुरू किया हुआ या फिर महत्वपूर्ण ब्रांडों में इनवेस्ट किया है। अब इस लिस्ट में बाॅलीवुड की धक-धक गर्ल यानि एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का नाम भी जुड़ गया है। 70 के दशक की एक्ट्रेस माधुरी यूं तो विभिन्न ब्रांडों की निवेशक हैं लेकिन उन्होंने अब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी पर एक बड़ा दाव खेला है। दरअसल, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के आईपीओ को लेकर मार्केट में हलचल तेज हो गई है। कंपनी इस साल के अंत तक अपना करीब 11,000 करोड़ का आईपीओ मार्केट में उतारने वाली है। ऐसे में खबरें हैं कि माधुरी दीक्षित ने आईपीओ से पहले ही Swiggy  पर दाव खेल दिया है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने स्विगी के करोड़ों के शेयर खरीदे हैं।

रिवीलिंग आउटफिट में 'कुंडली भाग्य' फेम सना सईद ने फ्लॉन्ट किया बड़ा सा बेबी बंप

बी-टाउन इंडस्ट्री से इन दिनों कई पाॅजिटिव खबरें आ रही हैं। साल 2024 स्टार्स कपल्स के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। इस साल कई स्टार्स के घर नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी। वहीं कई हसीनाओं की सूनी गोद भरने वाली है। बीते दिनों ही 'कुंडली भाग्य' की प्रीता यानि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की। वहीं अब अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ने वाला है। ये और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस सना सैयद है। जी हां..सना सैयद प्रेग्नेंट हैं। शादी के 3 साल बाद सना सैयद पति इमाद शमसी संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। यूं तो सना की प्रेग्नेंसी की खबरें इसी साल अप्रैल महीने में आने शुरू हो गईं थी लेकिन एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी साध रखी थी। वहीं अब हसीना ने खुद अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। 

 

संस्कार उम्र से बड़े हैं....भरी महफिल में आराध्या बच्चन ने छुए 62 साल के एक्टर के पैर

 

बॉलीवुड कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। बाकी स्टार किड्स से आराध्या बच्चन बिल्कुल अलग हैं। वो स्टार किड्स पार्टीज का हिस्सा नहीं रहती हैं बल्कि अपनी मम्मी ऐश्वर्या के साथ ही हाथ थामे नजर आती हैं। ऐश्वर्या जहां कहीं भी जाती हैं अपनी बेटी को जरूर साथ लो जाती हैं। हाल ही में आराध्या मम्मी ऐश के साथ दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स यानी SIIMA अवॉर्ड्स में पहुंची जो दुबई में था। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। इस दौरान आराध्या मां की चेयरलीडर बनीं और ऐश के खास मूमट को कैमरे में कैद किया। वहीं ऐश्वर्या ने अवॉर्ड् जीतने के बाद स्टेज से बेटी को इस खास मूवमेंट में शामिल होने के लिए धन्यवाद भी किया था। इसी बीच आराध्या का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी भरी महफिल में एक शख्स के पैर छूते दिखाई दे रहीं।

 

 

'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या' बेटे सलमान के शहर से बाहर जाते ही पिता सलीम खान को मिली धमकी

 

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बुधवार देर रात मुंबई से बाहर गए हैं। सलमान को तगड़ी सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया था। वहीं सलमान के जाते ही एक बार फिर से उनके पिता सलीम खान को धमकी मिली। दरअसल सलीम खान सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक एक स्कूटी पर दो लोग आए और एक औरत बुर्के में आई और उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी देकर चली गई है।

 

पंचतत्वों में विलीन हुए हिमेश रेशमिया के पिता

मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 87 की उम्र में बुधवार रात साढ़े आठ बजे अंतिम सांस ली।  हिमेश रेशमिया के पिता मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि हिमेश के पिता Vipin Reshammiya को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। साथ ही वह बढ़ती उम्र की समस्याओं और बीमारियों से भी जूझ रहे थे। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि वह अस्पताल में कब से भर्ती थे। वहीं आज 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। 

 

तीसरी बार मां बनीं 'कयामत' एक्ट्रेस पंछी बोरा

 

 दीपिका पादुकोण,ऋचा चड्ढा जैसे कई एक्ट्रेसेस इसी साल मां बन हैं। दोनों हसीनाओं के घर नन्हीं परी आईं। वहीं अब एक और हसीना के घर नन्हीं लक्ष्मी की किलकारी गूंजी है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि  'कयामत' और 'गंगा' जैसे टीवी सीरियलों से घर-घर में पहचान बना चुकी एक्ट्रेस पंछी बोरा हैं। जी हां, पंछी बोरा तीसरी बार मां बन गई हैं।

 

'इमरजेंसी के लिए Kangana ने दांव पर लगा दी अपनी प्रॉपर्टी, तंगहाली में बेचना प

 

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग मूवी 'इमरजेंसी' को लेकर खूब चर्चा में आईं, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गईं और पोस्टपोन हो गई। फिल्म की पोस्टपोन के बीच कंगना के कंट्रोवर्शियल बंगला बेचने की बात भी सामने आई। वहीं, अब हाल ही में एक इंटरव्यू में अपना बंगला बेचने की बात बताई और ये भी बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

 

दीपक तिजोरी के साथ हुई पौने दो करोड़ की ठगी, प्रोड्यूसर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के मशहूर एक्टर दीपक तिजोरी संग धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक्टर ने पुलिस के पास उनके साथ लगभग पौने दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी होने का आरोप लगाया है। दीपक तिजोरी की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने प्रोड्यूसर विक्रम खाखर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

 

Salman के पिता सलीम खान को धमकाने के मामले में पुलिस हिरासत में महिला सहित दो लोग, धमकी को बताया मजाक
 
 
बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान को अक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकियां मिलती रहती हैं। हालांकि, कई बार उनके परिवार को भी धमकियों भरे लेटर मिल चुके हैं। इसी बीच बीते बुधवार रात जब सलमान खान मुंबई से बाहर गए थे तो उनके पिता सलीम खान को धमकी मिली। सूत्रों के मुताबिक एक स्कूटी पर दो लोग आए और एक औरत बुर्के में आई और उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी देकर चली गई है। वहीं, अब एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

 

स्त्री 2 के कोरियोग्राफर' जानी मास्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप
स्त्री 2 फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा पर हाल ही में एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए थे और इन आरोपों के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं, अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

 

आयरनमैन ट्रायथलॉन को पूरा करने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं सैयामी खेर, बोलीं- बहुत खुश हूं मैंने कर दिखाया

सैयामी खेर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। बड़े पर्दे पर चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने वाली सैयामी ने ने अब कई महीनों की मेहनत के बाद आयरनमैन ट्रायथलॉन 2024 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News